Advertisment

Former Chief Minister Passed Away: पूर्व मुख्यमंत्री का 87 साल की उम्र में निधन, कोरोना को दे चुके थे मात

Former Chief Minister Passed Away: पूर्व मुख्यमंत्री का 87 साल की उम्र में निधन, कोरोना को दे चुके थे मात, Former Chief Minister Passed Away at the age of 87 had defeated Corona

author-image
Shreya Bhatia
Former Chief Minister Passed Away: पूर्व मुख्यमंत्री का 87 साल की उम्र में निधन, कोरोना को दे चुके थे मात

शिमला। (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सम्मान में बृहस्पतिवार को राज्य में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में उन्होंने तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली। अधिकारी ने बताया कि आठ से लेकर 10 जुलाई के बीच किसी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1412966775273132034

1983 में पहली बार CM बने, केंद्रीय मंत्री भी रहे

वीरभद्र सिंह ने 1983 से 1985 तक पहली बार, 1985 से 1990 तक दूसरी बार, 1993 से 1998 तक तीसरी बार, 1998 में कुछ दिन के लिए चौथी बार, 2003 से 2007 तक पांचवीं बार और 2012 से 2017 तक छठी बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने टवीट कर लिखा कि वीरभद्र सिंह ने अपने अपनेे राजनीतिक सफर में अनुभव से हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनके निधन से दुख हुआ है, भगवान दिवंगत आत्‍मा को शांति प्रदान करे।

https://twitter.com/ANI/status/1412983506943184898

हिमाचल प्रदेश वीरभद्र सिंह नहीं रहे वीरभद्र सिंह डेथ न्यूज वीरभद्र सिंह का निधन वीरभद्र सिंह Virbhadra Singh passes away virbhadra singh passed away Virbhadra Singh News Virbhadra Singh dies Virbhadra Singh Death News virbhadra singh Shimla news Latest Himachal Pradesh News in Hindi Himachal Pradesh News in Hindi Himachal Pradesh Hindi Samachar himachal pradesh Congress leader Virbhadra Singh passes away
Advertisment
चैनल से जुड़ें