Advertisment

Prakash Singh Badal: नहीं रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Prakash Singh Badal: नहीं रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस Prakash Singh Badal: Former Chief Minister of Punjab is no more, breathed his last at the age of 95

author-image
Bansal News
Prakash Singh Badal: नहीं रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Prakash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 95 साल की उम्र में बादल ने आखिरी सांस ली। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, पांच बार के मुख्यमंत्री रहे शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था, ‘प्रकाश सिंह बादल अब भी आईसीयू में डॉक्टरों की  निगरानी में हैं।’

पिछले साल जून में गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत के बाद बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले साल फरवरी में, उन्हें पोस्ट-कोविड स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जिस दौरान उनके हृदय और फेफड़े की जांच भी हुई थी।

Advertisment

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया दुख

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आमजन और किसानों के हित में प्रकाश सिंह बादल ने आजीवन संघर्ष किया। समाज, प्रदेश व देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में भी बादल की भूमिका रही महत्वपूर्ण। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत।

यह भी पढ़ें: Water Metro: हर 15 मिनट पर मिलेगी वाटर मेट्रो, जानिए इस खास प्रजोक्ट की खासियत

Advertisment

रक्षा मंत्री ने भी जताया शोक

बादल के निधन की खबर के बाद राजनाथ सिंह ने भी शोक जताया है। उन्होंने लिखा- बादल साहब माटी के लाल थे जो जीवन भर अपनी जड़ों से जुड़े रहे। मुझे कई मुद्दों पर उनके साथ अपनी बातचीत को बड़े चाव से याद है। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।' शांति!

बता दें कि एक समय शिरोमणि अकाली दल यानी SAD केंद्र में भाजपा की सहयोगी हुआ करती थी, लेकिन संसद में कृषि बिल के पारित होने पर सितंबर 2020 में पार्टी ने (NDA) से अलग होने का फैसला किया था।। पार्टी ने बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को समर्थन देने से हाथ खींच लिए थे।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Pulwama Attack: यह कहना गलत कि राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाया: सत्यपाल मलिक

कौन है प्रकाश सिंह बादल?

प्रकाश सिंह बादल एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 1970 से 1719, 1977 से 1980, 1997 से 2002 और 2007 से 2017 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। प्रकाश बादल का जन्म एक जाट सिख परिवार में 8 दिसंबर, 1927 को मलोट के पास अनु खुराना में हुआ था। उन्होंने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

बादल चार बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वह 1970 में एक भारतीय राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। वह 1977 में प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने कृषि और सिंचाई मंत्री के रूप में कार्य किया था। बादल को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

prakash singh badal Former Chief Minister of Punjab
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें