Advertisment

MS Dhoni: अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए पूर्व कप्तान धोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

MS Dhoni: अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए पूर्व कप्तान धोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल Former captain Dhoni was seen racing with his horse, video viral on social media

author-image
Bansal News
MS Dhoni: अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए पूर्व कप्तान धोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फुर्तीले मिजाज के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट न भी खेलते समय वह कई तरह की फिजिकल एक्टिविटी करते नजर आते रहते हैं। अब धोनी अपने नन्हे घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही धोनी के फैन्स इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साक्षी द्वारा शेयर इस वीडियो में धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं। धोनी के साथ एक घोड़ा भी दौड़ रहा है।

Advertisment

इस वीडियो में धोनी घोड़े के साथ रेसिंग कर रहे हैं। साक्षी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'मजबूत, तेज.' उन्होंने साथ ही हैशटैग में शेटलैंड पोनी और रेसिंग भी लिखा। बता दें धोनी की एनिमल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में उन्होंने शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा स्कॉटलैंड से मंगवाया था। यह घोड़ा ज्यादा लंबा नहीं होता और न ही अपने फुर्तीले अंदाज के लिए जाना जाता है। इस घोड़े की लंबाई महज तीन फिट होती है। यह घोड़ा अपनी सजावट के लिए जाना जाता है।

रांची में बिता रहे वक्त...
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद से आईपीएल को स्थगित किया गया था। इसके बाद से धोनी अपने फॉर्महाउस पर समय बिता रहे हैं। आईपीएल का मौजूदा सीजन स्थगित होने से पहले तक धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 में से पांच मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। अब आईपीएल सितंबर में आयोजित किया जाना है। धोनी आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालते नजर आएंगे। आईपीएल के आयोजन को लेकर अभी तक जगह फिक्स नहीं हो पाई है। आईपीएल के बचे हुए मुकाबले भारत में हो सकते हैं। वहीं अगर कोरोना की स्थिति गंभीर रहती है तो आईपीएल के बचे हुए मुकाबले यूएई में भी आयोजित किए जा सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Shetland Pony Sakshi Dhoni racing of ms dhoni Pradesh Breaking Hindi news in hindi MS Dhoni Shetland Pony ms dhoni racing with the horse ms dhoni MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya horse racing with dhoni Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Dhoni Ranchi Farm House
Advertisment
चैनल से जुड़ें