Advertisment

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल महंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

गुवाहाटी, 16 जनवरी (भाषा) असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत को सीने में दर्द होने के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ‘स्थिर’ है। यह जानकारी शनिवार को अस्पताल की एक प्रवक्ता ने दी।

Advertisment

सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 68 वर्षीय पूर्व छात्र नेता को शुक्रवार रात को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। असम में अवैध प्रवासियों के खिलाफ उन्होंने छह वर्षों तक आंदोलन चलाया था।

उन्होंने कहा कि वह जठरशोथ की बीमारी से पीड़ित थे और ‘‘उनकी हालत स्थिर है और आज सुबह उन्हें आईसीयू से निकालकर एक केबिन में भेजा गया।’’

महंत को पिछले वर्ष सितंबर में इसी अस्पताल में उच्च रक्त चाप के बाद भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Advertisment

महंत फिलहाल बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं जिसका वह 1991 से लगातार पांच बार से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

महंत के नेतृत्व में असम गण परिषद् 1985 और 1996 में दो बार सत्ता में रही।

भाषा नीरज नीरज माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें