Advertisment

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, करप्शन से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई

आंध्र प्रदेश। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

author-image
Bansal news
Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, करप्शन से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई

आंध्र प्रदेश। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार किया।

Advertisment

नायडू को दिए गए थे नोटिस

नायडू को दिए गए नोटिस में सीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस उपाधीक्षक एम धनुंजयुडु ने कहा, 'आपको सूचित किया जाता है कि आपको सुबह छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित मूलसागरम के आवास आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार कर लिया गया है और यह एक गैर-जमानती अपराध है।'

भ्रष्टाचार के तहत किया गया गिरफ्तार

नोटिस के मुताबिक, नायडू को धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। नोटिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश सीआईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराएं भी लगाई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नायडू को नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50 (1) (2) के तहत दिया गया था।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

G20 Summit 2023 Updates: स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित, जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा

Raisin Water: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं किशमिश का पानी, वापस लौटेगी खोई चमक

Advertisment

Aaj Ka Panchang: आर्द्रा नक्षत्र और व्यतिपात योग में कब से लग रहा है राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

9 सितंबर का इतिहास है बेहद खास, आज ही के दिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को दिया गया था यह दर्जा, पढ़ें

News nara lokesh chandrababu naidu arrest Chandra Babu Naidu apssdc case Andhra Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें