Advertisment

बिहार में 50 लाख की विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुजफ्फरपुर, नौ जनवरी (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आबकारी अधिकारियों ने शनिवार को भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के 500 बक्से बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Advertisment

आबकारी अधीक्षक संजय राय ने बताया कि आबकारी टीम ने गायघाट थाना क्षेत्र के पिरौछा गांव में एक ट्रक को रोककर उससे 50 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के निर्माण मुहर वाले शराब के डिब्बे भूसे के नीचे छिपा कर रखे हुए थे।

बिहार में पांच अप्रैल, 2016 से शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है।

Advertisment

भाषा शुभांशि नीरज

नीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें