Advertisment

​​Forbes List 2020: फोर्ब्स ने जारी की दुनिया की ताकतवर 100 महिलाओं की सूची, निर्मला सीतारमण भी शामिल, एजेंला मर्केल टॉप पर

author-image
Sonu Singh
​​Forbes List 2020: फोर्ब्स ने जारी की दुनिया की ताकतवर 100 महिलाओं की सूची, निर्मला सीतारमण भी शामिल, एजेंला मर्केल टॉप पर

Forbes List of 100 Most Powerful Women: फोर्ब्स ने 2020 की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी शामिल किया गया है। सीतारमण 41वें स्थान पर हैं। जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल लगातार 10वें साल पहले पायदान पर हैं। वहीं एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) 55वें और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) 68वें नंबर पर हैं।

Advertisment

17वीं वार्षिक ‘फोर्ब्स पावर लिस्ट’ में 30 देशों की महिलाओं को शामिल किया गया है। इसमें 10 देशों की प्रमुख, 38 सीईओ और पांच मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। इस साल की लिस्ट में 17 नए लोगों के नाम शामिल हैं जो यह दर्शाता है कि वैश्विक महामारी से बदले समाज के हर पहलुओं पर महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

मर्केल का नेतृत्व बेहद मजबूत
फोर्ब्स के मुताबिक, ‘एजेंला मर्केल यूरोप की प्रमुख नेता हैं और जर्मनी को वित्तीय संकट से उबारकर क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप का विरोध कर जर्मनी में दस लाख से अधिक शरणार्थियों को रहने इजाजत देने वाली मर्केल का नेतृत्व बेहद मजबूत रहा है।

न्यूजीलैंड की PM को दूसरी रैंक
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न दूसरे स्थान पर हैं। इन्होंने लॉकडाउन के कड़े नियमों को लागू कर अपने देश को कोराना की पहली और दूसरी लहर से बचाया।

Advertisment

कमला हैरिस को सूची में तीसरा स्थान
अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस जो कि इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला हैं इस सूची में वह तीसरे नंबर पर हैं। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी यूनाइटेड पार्सल सर्विस कैरोल टोम की नई सीईओ को 11वीं रैंक हासिल हुई है।

ताईवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन 37वें स्थान पर हैं। इन्होंने जनवरी में कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का कठिन कार्यक्रम लागू किया। जिसका रिजल्ट यह निकला की आज तक 2.3 करोड़ की आबादी वाले प्रायद्वीप में सिर्फ सात लोगों की जान गई।

सीवीएस हेल्थ की कार्यकारी उपाध्यक्ष करेन लिंच 38वें नंबर पर हैं। वह कोरोना जांच कार्यक्रम वाली दवा कंपनियों की शक्तिशाली महिलाओं में पहले स्थान पर हैं जो 2021 में कोविड-19 के टीकों के प्रबंधन का महत्वपूर्ण कार्यभार देखेगी। लैंडमार्क समूह की प्रमुख रेणुका जगतियानी को 98वां स्थान दिया गया है।

Advertisment

शेख हसीना को 39वां स्थान
बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष मिलिंडा गेट्स 5वें स्थान पर हैं। अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी 7वें, फेसबुक की मुख्य संचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग 22वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को 39वां, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को 46वां, मशहूर कलाकार रिहाना को 69वां और बेयोंसे को 72वां स्थान मिला है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें