/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/For-the-first-time-in-India-14-refugees-got-Indian-citizenship-through-CAA-bansal-news-digital.jpg)
CAA: देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का इस्तेमाल शुरू हो चुका है। पहली बार इससे 14 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी गई। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 14 लोगों को CAA के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को पूरे देश में CAA लागू किया था। इस कानून से 31 दिसंबर 2014 के पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।
देखिए CAA का सर्टिफिकेट
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/GNnl94pWsAAXsCU-e1715776221403-450x559.jpg)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/GNnqETuWcAEb2wo-e1715776321355-752x559.jpg)
CAA से किसे मिलेगी नागरिकता ?
नागरिकता संशोधन कानून से 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इन 3 देशों से आए लोग ही नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।
क्या भारत के नागरिकों पर पड़ेगा असर ?
CAA से भारत के नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। संविधान के मुताबिक भारतीयों को नागरिकता का अधिकार है। CAA या कोई कानून नागरिकता नहीं छीन सकता।
ये खबर भी पढ़ें: Elevator Stuck: चलती लिफ्ट अचानक हो जाए बंद, रखें इन बातों का ध्यान, गलती करना पड़ सकता है भारी
कैसे कर सकेंगे आवेदन ?
नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक को बताना होगा कि वो भारत कब आया। पासपोर्ट या यात्रा के डॉक्यूमेंट्स नहीं होने पर भी आवेदन कर सकेंगे। इसके तहत भारत में रहने की अवधि 5 साल से ज्यादा रखी है। वहीं विदेशी (मुस्लिम) के लिए ये अवधि 11 साल से ज्यादा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें