Advertisment

Copa America 2024:  कोपा अमेरिका 2024 में ब्राज़ील की शानदार जीत, पैराग्वे को 4-1 से हराया, पहले हाफ ने किए 3 गोल

Copa America 2024: शनिवार (29 जून) को कोपा अमेरिका 2024 के ग्रुप डी मुकाबले में ब्राज़ील ने पैराग्वे को 4-1 से हरा दिया।

author-image
Aman jain
Copa America 2024:  कोपा अमेरिका 2024 में ब्राज़ील की शानदार जीत, पैराग्वे को 4-1 से हराया, पहले हाफ ने किए 3 गोल

Copa America 2024: शनिवार (29 जून) को कोपा अमेरिका 2024 के ग्रुप डी मुकाबले में ब्राज़ील ने पैराग्वे को 4-1 से हरा दिया।

Advertisment

यह मैच लास वेगास के एलीगेंट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में ब्राजील ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और रेफ्री की अंतिम सिटी बजने तक ब्राजील ने 4-1 से पैराग्वे को हरा दिया।

ब्राजील की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/CopaAmerica/status/1806879322373787779

पैराग्वे कोपा अमेरिका से भी बाहर

मैच की अंतिम सीटी बजी जब तक ब्राजील एक बड़ी जीत पा चुकी थी। पहले हाफ में तीन गोल और फिर दूसरे हाफ में एक गोल ने सेलेकाओ के लिए जीत को पक्‍का कर दिया था।

पैराग्वे को एक ही गोल मिला, लेकिन वे ब्राजील के सामने हार गए। हार के साथ ही पैराग्वे कोपा अमेरिका 2024 से भी बाहर हो गया है।

Advertisment

https://twitter.com/CopaAmerica/status/1806884139771088906

मैच के हीरो रहे विनिसियस जूनियर

मैच में 31वें मिनट में लुकास पाक्वेटा ने पेनल्टी चूकने के चार मिनट बाद वेस्ट हैम यूनाइटेड के आक्रमणकारी मिडफील्डर की सहायता से विनिसियस जूनियर ने ब्राजील के लिए पहला गोल किया।

सेलेकाओ ने 43वें मिनट में 20 वर्षीय सावियो के गोल की मदद से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली और पहले हाफ के अंत से कुछ क्षण पहले विनिसियस ने भी एक गोल किया।

दूसरे हाफ में तीन मिनट बाद ओमर एल्डेरेटे ने पैराग्वे के लिए एक गोल किया, हालांकि लुकास पाक्वेटा ने 65वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके सेलेकाओ के लिए चौथा गोल किया।

Advertisment

81वें मिनट में एंड्रेस क्यूबास को सीधे रेड कार्ड मिलने के बाद पैराग्वे के पास 10 खिलाड़ी रह गए।

यह भी पढ़ें- T20 WC Final: India vs South Africa के बीच खेला जाएगा मैच, रात 8 बजे बारबाडोस में होगा T20 फाइनल

यह भी पढ़ें- हॉस्पिटल में एडमिट हुए शत्रुघ्न सिन्हा: शादी के 5 दिन बाद पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सोनाक्षी- जहीर

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें