Advertisment

Fodder scam case : सजा मिलने के बाद लालू ने ट्वीट कर कही ये बात..

Fodder scam case : सजा मिलने के बाद लालू ने ट्वीट कर कही ये बात.. Fodder scam case: After getting the punishment, Lalu said this by tweeting..

author-image
Bansal News
Fodder scam case : सजा मिलने के बाद लालू ने ट्वीट कर कही ये बात..

रांची। चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत 38 दोषियों की सजा पर सोमवार दोपहर बहस पूरी होने के थोड़ी देर बाद फैसला सुनाया जिसमे लालू प्रसाद यादव पर रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की कैद की सजा सुनाई है और साथ ही साथ लालू को 60 लाख रुपयों का जुर्माना भी लगाया है।

Advertisment

लालू ने किया ट्वीट

सजा मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर अपने समर्थकों के लिए संदेश देते हुए कहा कि मैं उनसे लड़ता हूँ जो लोगों को आपस में लड़ाते है,वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फँसाते है, ना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूँ, लड़ता ही रहूँगा, लड़ाकों का संघर्ष कायरों को ना समझ आया है ना आएगा। लालू ने आगे लिखा

अन्याय असमानता से
तानाशाही ज़ुल्मी सत्ता से
लड़ा हूँ लड़ता रहूँगा
डाल कर आँखों में आँखें
सच जिसकी ताक़त है
साथ है जिसके जनता
उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाख़ें।

कोर्ट के निर्णय आने के बाद लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि यह कोई अंतिम फैसला नहीं है, इसके ऊपर हाईकोर्ट में हमने इस मामले को रखा है. हमें पूर्ण विश्वास है कि हाईकोर्ट में लालू जी के पक्ष में फैसला होगा।

Advertisment

tejashwi yadav on fodder scam case Tejashwi Yadav rjd supremo lalu yadav rjd chief lalu prasad yadav lalu yadav scam lalu yadav news lalu yadav latest news lalu yadav jail lalu yadav in ranchi lalu yadav fodder scam news lalu yadav fodder scam lalu yadav convicted in fodder scam lalu yadav convicted lalu yadav comedy lalu yadav case Lalu Yadav Lalu Prasad Yadav News lalu prasad yadav jail lalu prasad yadav fodder scam lalu prasad yadav convicted Lalu Prasad Yadav lalu prasad fodder scam lalu prasad fooder scam fodder scam verdict fodder scam case verdict fodder scam case lalu prasad yadav fodder scam case facts fodder scam case bihar fodder scam case fodder scam bihar fodder scam 1996 Fodder scam doranda treasury scam bihar fodder scam 1996 fodder scam case
Advertisment
चैनल से जुड़ें