Advertisment

Milkha Singh Passes Away: 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Milkha Singh Passes Away: 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, Flying Sikh Milkha Singh Passes Away gave a final farewell with moist eyes

author-image
Shreya Bhatia
Milkha Singh Passes Away: 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

चंडीगढ। (भाषा) अपने जमाने के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया जिसके साथ ही स्वतंत्र भारत में ट्रैक स्पर्धाओं में कई नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले एक युग का अंत हो गया।मिल्खा सिंह 91 वर्ष के थे। उन्हें परिवार के सदस्यों तथा खेल मंत्री कीरेन रीजीजू सहित कई हस्तियों की मौजूदगी में अश्रूपूरित विदाई दी गयी। ‘उड़न सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण शुक्रवार की रात को निधन हो गया था।

Advertisment

उनके पुत्र और स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बडनोर, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. जगत राम भी मिल्खा सिंह के अंतिम संस्कार में उपस्थित थे। मिल्खा सिंह इसी अस्पताल में भर्ती थे। इस महान धावक के सम्मान में पुलिस दल ने अपने हथियारों को उल्टा किया। मिल्खा को तोपों की सलामी भी दी गयी।

38 साल तक काम रहा मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड

पंजाब सरकार ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने इससे पहले कहा था कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले मिल्खा के सेक्टर – आठ स्थित आवास से इस महान एथलीट की अंतिम यात्रा शुरू हुई। उनके शव को एक वाहन में ले जाया और सेक्टर – 25 स्थित शवदाह गृह पहुंचने तक आम लोगों ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी।

Advertisment
pgi chandigarh Nirmal milkha singh death milkha singh wife milkha singh today news milkha singh son milkha singh sister Milkha Singh passes away milkha singh news milkha singh latest news milkha singh height milkha singh health update milkha singh dies milkha singh date of birth milkha singh cast Milkha singh Latest Chandigarh News in Hindi jeev milkha singh flying sikh milkha singh covid 19 Chandigarh News in Hindi Chandigarh news Chandigarh Hindi Samachar chandigarh corona Chandigarh athletics
Advertisment
चैनल से जुड़ें