Advertisment

MP News: जबलपुर में आई फ्लू का कहर, 400 से ज्यादा बच्चे आई फ्लू की चपेट में

रामपुर छापर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को कंजेक्टिवाइटिस फ्लू की बीमारी ने जकड़ लिया है।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: जबलपुर में आई फ्लू का कहर, 400 से ज्यादा बच्चे आई फ्लू की चपेट में

जबलपुर। मप्र के जबलपुर जिले में आई फ्लू में फैल रहा है। रामपुर छापर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को कंजेक्टिवाइटिस फ्लू की बीमारी ने जकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि करीब 4 सौ छात्र आई फ्लू की चपेट में आए हैं। चार दिनों से स्कूल प्रबंधन केवल कागजी खानापूर्ति में उलझा रहा इस बीमारी का पता तब चला जब स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लागाया गया था। एक हफ्ते से छात्र रोज स्कूल आ रहे थे।

Advertisment

वहीं दमोह जिले में भी आई फ्लू का कहर देखा जा रहा है। यहां पर करीब डेढ़ हजार लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। स्वास्थ विभाग के आधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ब्लाक में आई फ्लू के मरीज मिल रहे। ज्यादातर मरीज इस बीमारी का इलाज निजी अस्पताओं में करा रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

आई फ्लू के बढ़ते प्रकोर से अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने आई फ्लू की रोकथाम के लिए विशेष टीम बनाई है। वहीं विभाग के अधिकारियों ने शासन को दवाईयों की डिमांड में भेज दी गई है। साथ ही सभी जिलों के प्रमुख स्वास्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है।

बच्चों में तेजी से फैल रहा आई फ्लू

तेजी से फैलती आई फ्लू की बीमारी बच्चों में ज्यादा देखी जा रही है। इसी को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि आई फ्लू से पीड़ित बच्चों को स्कूल न भेजे। साथ इसमें आई फ्लू को नियंत्रित करने के उपाय भी बताएं है।

Advertisment

आई फ्लू से इस प्रकार से बचें

दरअसल, आई फ्लू तेजी से फैलने वाला एक वायरस है। डॉ. के अनुसार यह बीमारी जल्दी ही एस मरीज से कई लोगों में फैल सकती है। इससे बचने के लिए लोगों को चश्मा पहने की सलाह डॉ. दे रहे हैं। टीवी और फोन से दूरी रखे साथ ही अपनी आंखों की नियमित रुप से सफाई करते रहे। बारिश के पानी में भीगने से बचे इसके आलावा आंखों में खुजली होने साबुन न धोकर साफ पानी से आंखें धोएं। साथ ही ड़ॉ. जरूरत पड़ने पर ड़ॉ का परार्मश जरुर लें।

ये भी पढ़ें: 

Lexus: लेक्सस पुरानी कारों के बाजार में उतरने को तैयार, 2025 तक भारत में पेश करेगी पहला इलेक्ट्रिक वाहन

IND vs WI: विराट कोहली से मिलकर रो पड़ी विंडीज खिलाड़ी की मां, देखिए वीडियो

Advertisment

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, अमरनाथ यात्रा के लिए 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Rajasthan News: राजस्थान के इस जिले में पिछले पोर्नोग्राफी के सबसे ज्यादा मामले दर्ज, पढ़ें विस्तार से पूरा खबर

Rampur Chapar MP news jabalpur news Eye Flu Eklavya Adarsh Residential School Conjunctivitis
Advertisment
चैनल से जुड़ें