Advertisment

Sikkim Flash Flood: सिक्किम में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब भी 142 लोग लापता, तलाश जारी

गंगटोक। सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता 142 लोगों की तलाश शनिवार को भी जारी रही।

author-image
Bansal news
Sikkim Flash Flood: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब भी 76 लोग लापता, लगातार मिल रहे शव

गंगटोक। सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता 142 लोगों की तलाश शनिवार को भी जारी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में सात सैनिकों सहित 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Advertisment

इसके अलवा बाढ़ से 1,200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 13 पुल बह गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक विभिन्न इलाकों से 2,413 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं, 6,875 लोगों ने राज्य भर में बनाए गए 22 राहत शिविरों में आश्रय ले रखा है।

हजारों करोड़ रुपये का नुकसान

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में अचानक आई बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि और राहत शिविरों में शरण लिए प्रत्येक व्यक्ति को दो-दो हजार रुपये की तत्काल राहत देने की भी घोषणा की। उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, “हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सिक्किम में संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

हम नुकसान के बारे में सटीक विवरण नहीं दे सकते। इसका पता तब चलेगा, जब एक समिति गठित की जाएगी और वह अपना विश्लेषण पूरा करेगी। हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिलों के बीच सड़क संपर्क टूट गया है और पुल बह गए हैं। उत्तरी सिक्किम में संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।’’

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरदांग इलाके से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से सात के शव निचले इलाकों के विभिन्न हिस्सों से बरामद किए गए हैं, जबकि एक को बचा लिया गया है और बाकी लापता जवानों की तलाश सिक्किम व उत्तर बंगाल में जारी है। रक्षा विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बरदांग में घटनास्थल पर सेना के वाहनों को कीचड़ से बाहर निकाल लिया गया है। इसमें बताया गया है कि तलाश अभियान में श्वान दल और विशेष राडार का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: इन राज्यों में ठंड कंपाने को तैयार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Kuttu Ka Dosa: नवरात्रि व्रत में खाएं कुट्टू के आटे का क्रिस्पी डोसा, इस तरीके से करें तैयार

Advertisment

Rajasthan News: राजस्थान में 3 नए जिलों की घोषणा, अब होंगे 53 जिले

High Court: राजस्व रिकार्ड से हटेगा नोएडा अथॉरिटी का नाम, किसानों का होगा दर्ज

Mission Raniganj Collection Day 1: पहले दिन खास कमाल नहीं दिखा पाई फिल्म, जाने कितने छापे नोट

Sikkim flood Sikkim cloud burst in Sikkim Army Personnel Missing in Sikkim
Advertisment
चैनल से जुड़ें