Advertisment

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर, इतने लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ से नौ जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

author-image
Bansal news
Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर, इतने  लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और करीब पांच लाख लोग इसकी चपेट में हैं। बाढ़ की वजह से एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

assam-flood

मौसाम विभाग का अलर्ट  

उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है जिससे जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

4.95 लाख लोग प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम तक बाढ़ से 4.95 लाख लोग प्रभावित थे। उदलगुरी जिले के तामुलपुर में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हुई है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी नेमतीघाट (जोरहाट) और धुबरी में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

खतरे के निशान से ऊपर नदियां

खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं अन्य नदियों में पुथिमारी (कामरूप), पगलागिया (नलबाड़ी) और मानस (बारपेटा) शामिल है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश एवं गरज के साथ बारिश को लेकर सतर्क रहने एवं अद्यतन सूचना से अवगत रहने को कहा है।

Advertisment

16 जिले बाढ़ से प्रभावित

अब तक कुल 16 जिले और चार अन्य उपमंडल बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बजाली उपमंडल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां 2.60 लाख से अधिक लोगों को बाढ़ ने परेशान किया है। सात जिलों में 83 राहत शिविरों में 14,000 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं, जबकि अन्य 79 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं।

बचाव कार्य जारी

सेना, अर्द्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन और आपातकालीन सेवा (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) तथा स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

भारी बारिश से भूस्खलन

एएसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, धुबरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में व्यापक भूमिकटाव देखा गया है। बोंगईगांव और दीमा हसाओ में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं की सूचना मिली है।

Advertisment

ये जगह हुई जलमग्न

बारपेटा, सोनितपुर, दरांग, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, उदलगुरी, बोंगाईगांव, धेमाजी और डिब्रूगढ़ में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एएसडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि बारपेटा, दरांग, जोरहाट, कामरूप मेट्रोपॉलिटन और कोकराझार जिलों में कई स्थान जलमग्न हो गए हैं।

हिंदी समाचार बाढ़ के कारण क्या हैं बाढ़ के 5 कारण क्या हैं बाढ़ बंसल न्यूज़ बड़ी खबर ताज़ा खबर बड़ी खबर खबर देश ताज़ा खबर देश खबर दुनिया ताज़ा खबर गंभीर स्थिति बाढ़ असम में स्थिति गंभीर असम में बाढ़ What are the causes and effects of floods top news top breaking news Today Hindi News Situation Critical Over 7 Lakh Affected hindi news flood in assam flood Critical Situation Bansal News Assam 7 लाख से अधिक प्रभावित
Advertisment
चैनल से जुड़ें