Advertisment

Flood : जल प्रलय ! अब तक 22 की मौत, टूटा 64 साल का रिकॉर्ड

Flood : जल प्रलय ! अब तक 22 की मौत, टूटा 64 साल का रिकॉर्ड Flood: Flood! So far 22 deaths, 64 year record broken sm

author-image
Bansal News
Flood : जल प्रलय ! अब तक 22 की मौत, टूटा 64 साल का रिकॉर्ड

शिमला।हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सितम जारी है। यंहा जिस तरह से जल तांडव मचाये हुए है वो काफी खतरनाक लग रहा है। यहां बाढ़ ,भूस्खलन और बदल फटने की खबरे लगातार ही सामने आ रही है। जिसमे कम में कम 22 लोगों की मौत अभी तक हो चुकी है। अगर सिर्फ धर्मशाला की बात करें तो यहां 64 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। आपको बता दें मात्र शुक्रवार और शनिवार की है बात करें तो 333 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले साल 6 अगस्त 1958 को 24 घंटे में 316 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस साल हुई बारिश ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिए है।

Advertisment

लगातार हो रहा है भूस्खलन

कई जगहों से आ रही है भूस्खलन की ख़बरें शिमला के थियोग में वाहन पर पत्थर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए और चंबा के चौवारी के बनेत गांव में तड़के करीब साढ़े चार बजे भूस्खलन के बाद मकान ढहने से से तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीँ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा में एक 'कच्चा' घर ढह गया, जिसमें नौ साल के बच्चे का निधन हो गया।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें