Advertisment

Flights From Bhopal: भोपाल से मुंबई, दिल्ली, पुणे और गोवा के लिए चलेंगी नई फ्लाइट्स, जानें किराया और डिटेल्स

Flights From Bhopal: भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या विंटर शेड्यूल में बढकऱ 27 होने वाली है।

author-image
Kalpana Madhu
Flights From Bhopal: भोपाल से मुंबई, दिल्ली, पुणे और गोवा के लिए चलेंगी नई फ्लाइट्स, जानें किराया और डिटेल्स

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश की राजधानी को मिलेगी 6 नई फ्लाइट
  • इंडिगो पहली बार भोपाल-पुणे फ्लाइट शुरू करेगा 
  • अक्टूबर महीने से शुरू होने की हैं संभावनाएं
Advertisment

Flights From Bhopal: फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Raja Bhoj International Airport) से उड़ानों की संख्या विंटर शेड्यूल में बढकऱ 27 होने वाली है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस नई उड़ानें यहां से शुरू करने जा रही हैं, जो प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और गोवा के लिए होंगी।

इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और अधिक यात्रा विकल्प मिलेगा।

अक्टूबर माह से शुरू होने की संभावनाएं

नई फ्लाइट की अक्टूबर के समय से शुरू होने की संभावनाएं हैं. इंडिगो ने अक्टूबर के अंत तक फ्लाइट शुरू करने की बात कही है। जिसके लिए स्लॉट की मांग की गई है। इसके बाद बाकी एयर लाइन की ओर से भी ऐसे प्रस्ताव आने की संभावनाएं हैं।

Advertisment

फ्लाइट स्लोटिंग में हो सकती है दिक्कत 

इंडिगो ने नई फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव मांगा है, जिसमें 6 फ्लाइट के स्लॉट के लिए अनुमति मांगी गई है, लेकिन इससे राजा भोज एयरपोर्ट को दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राजा भोज से एयर इंडिया की 4 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। अन्य एयरलाइंस की 3 से 4 फ्लाइट भी उड़ान भरती हैं। इसके बाद कुल मिलाकर 27 फ्लाइट्स हो जाएंगी। इससे भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए इन सभी उड़ानों को आपरेट कर पाना बेहद मुश्किल होगा।

ये रहेंगी संभावित शेड्यूल

29 अक्टूबर: पुणे से भोपाल सुबह 9:25 बजे

29 अक्टूबर: भोपाल से पुणे सुबह 9:55 बजे

स्रोत- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) दिल्ली पहुंचाया गया संभावित शेड्यूल।

Advertisment

ये भी पढ़ें: IRCTC Ladakh Package: केवल कुछ हजार रुपये में करें लद्दाख की सैर, खाने की फैसिलिटी के साथ रुकने की भी मिलेगी सुविधा

किराया डिटेल्स

फ्लाइट शुरू होने के बारे में जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मिल गई है हालांकि इसके किराये को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा  होनी अभी बाकी है।

अभी राजा भोज से इतनी हैं उड़ानें

अक्टूबर से ये उड़ानें आने के बाद अपकमिंग विंटर शेड्यूल में फ्लाइट्स की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अभी राजा भोज हवाई अड्डे से प्रति दिन 18 उड़ानें हैं। अब यह बढकऱ प्रतिदिन 27 हो जाएगी।

Advertisment

ये एयरलाइन शुरू करेगी नई उड़ान

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) महत्वपूर्ण शहरों को जोडऩे वाली चार नई उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है। इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल हैं।

इस अतिरिक्त सुविधा से यात्रियों को इन प्रमुख शहरों से आने-जाने के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इंडिगो करेगा अपने सेवाओं का विस्तार

एक अन्य एयरलाइन इंडिगो (Indigo Airline) भी अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है। उनके पुणे और गोवा के लिए नई उड़ानें शुरू करने की भी संभावना है। ये नई फ्लाइट इन छुट्टियों के डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरने वाले लोगों के लिए अधिक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: IRCTC Hotel Booking: कहीं घूमने का कर रहे प्लान तो सस्ते में बुक करें आईआरसीटीसी से होटल, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Advertisment
चैनल से जुड़ें