Advertisment

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरा के चलते दो अलग-अलग हादसे में पांच लोग घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मथुरा, 19 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार सुबह कोहरा छाए रहने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

Advertisment

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर टोल चुकाने के लिए जैसे ही स्पीड ब्रेकर पर एक कार की गति कम हुई, पीछे से दो कार उससे टकरा गईं। घटना में तीन लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि नौहझील क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

भाषा सं आशीष

आशीष

Advertisment
चैनल से जुड़ें