Advertisment

फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण: भोपाल में बोले केंद्रीय खेल मंत्री- विकसित भारत के लिए युवाओं का स्वस्थ रहना जरूरी

Fit India Club Bhopal: फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण: भोपाल में बोले केंद्रीय खेल मंत्री- विकसित भारत के लिए युवाओं का स्वस्थ रहना जरूरी

author-image
Rohit Sahu
फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण: भोपाल में बोले केंद्रीय खेल मंत्री- विकसित भारत के लिए युवाओं का स्वस्थ रहना जरूरी

Fit India Club Bhopal: भोपाल में रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण करने पहुंचे। इस अवसर पर विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेनी होगी। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे उन्होंने अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर अंग्रेजों के खिलाफ घुड़सवारी करते हुए युद्ध किया। महाराणा प्रताप भी हमारे लिए एक प्रेरणा हैं।

Advertisment

लघु फिल्म प्रदर्शित भी की

कार्यक्रम के दौरान खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 'फिट इंडिया' पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। आयोजन में एमपी के खेल मंत्री विश्वास सारंग, खेल विभाग के एसीएस मनु श्रीवास्तव, मेयर मालती राय, भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति और राहुल कोठारी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

केंद्रीय खेल मंत्री बोले युवाओं का स्वस्थ रहना जरूरी

publive-image

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि कुछ महीने पहले सभी राज्यों के खेल मंत्रियों से चर्चा के दौरान मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी जी का संदेश है कि हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। आजादी के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते हुए यह जरूरी है कि देश के युवा और नागरिक स्वस्थ रहें। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं, और स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र की नींव रखता है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन शुरू: 2023 भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर जुटे, प्रदेशभर से शामिल हुए टीचर

Advertisment
मोहन यादव बोले युवाओं को गौरवशाली अतीत से जुड़ना होगा

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1880954209585303751

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब हम फिट इंडिया की बात करते हैं, तो हमें भारत के गौरवशाली अतीत से भी जुड़ना होगा। हमारे पास अतीत में ऐसी कई प्रेरणादायक उदाहरण हैं, जैसे रानी लक्ष्मीबाई, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध करते हुए अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर घुड़सवारी की। इसके अलावा, महाराणा प्रताप का भी उदाहरण हमारे सामने है।

युवाओं के विचार केवल एक्टर्स जैसे नहीं क्रांतिकारियों जैसे होने चाहिए

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि फिटनेस के बारे में हमारे विचार केवल फिल्मी एक्टर्स जैसे नहीं होने चाहिए, बल्कि यह चंद्रशेखर आजाद जैसे महान नेताओं की तरह होना चाहिए। फिटनेस फॉर नेशन के विचार पर आधारित देश के पहले फिट इंडिया क्लब की आधारशिला हमने रखी है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन शुरू: 2023 भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर जुटे, प्रदेशभर से शामिल हुए टीचर

Advertisment
CM-Union Sports Minister performed Bhoomi Pujan of Fit India Club
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें