Advertisment

MP Election Result 2023: पहले मैदान में संभाला मोर्चा, कांग्रेस के लिए दिग्गी बनेंगे गेमचेंजर?

2018 में भी दिग्विजय चुनाव के पहले ही मैदान में मोर्चा संभालने उतरे थे और चुनाव के बाद भी उनकी रणनीति के चलते कांग्रेस सरकार बनाने में

author-image
Agnesh Parashar
MP Election Result 2023: पहले मैदान में संभाला मोर्चा, कांग्रेस के लिए दिग्गी बनेंगे गेमचेंजर?

भोपाल। कुछ साल पहले टीवी पर एक विज्ञापन आता था। जिसकी पंच लाइन थी साठ साल के बूढ़े या साठ साल के जवान। कुछ इसी अंदाज के साथ दिग्विजय सिंह सियासी मैदान में डटे हुए हैं। प्रदेश में कांग्रेस के रणनीतिकारों में से एक दिग्विजय सिंह की 2023 के चुनाव में सक्रियता हैरान करने वाली है।

Advertisment

2018 में भी दिग्विजय चुनाव के पहले ही मैदान में मोर्चा संभालने उतरे थे और चुनाव के बाद भी उनकी रणनीति के चलते कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब रही थी।

दिग्विजय इस बार किया 66 सीटों का दौरा

23 की जंग में भी दिग्विजय उसी अंदाज में मैदान में नजर आए। पहले 66 लगातार हार रही सीटों का दौरा। फिर बागियों को मनाने की कवायद और अब चुनाव के बाद कई सीटों पर प्रत्याशियों की मदद के लिए पहुंचना। छतरपुर के राजनगर और सागर के रेहली का उनका दौरा इसकी बानगी है। रण में राजा की सक्रियता से कांग्रेस की संभावनाएं बलवती हुईं तो बीजेपी ने भी इसे अपने फायदे का सौदा माना।

वो प्रदेश में कहीं भी जा सकते -संगठन प्रभारी कांग्रेस

वो प्रदेश के वरिष्टतम नेता हैं, वो प्रदेश में कहीं भी जा सकते हैं। वो प्रदेश के सीएम रहे हैं। वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वो राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। वो जहां भी देखते हैं कि कार्यकर्ताओं पर कोई संकट है तो वे जाते हैं। -राजीव सिंह, संगठन प्रभारी, एमपी कांग्रेस

Advertisment

कांग्रेस में उलटफेर होना है -रजनीश अग्रवाल बीजेपी

दिग्विजय जी की अतिसक्रियता चुनाव के पहले भी और चुनाव के बाद भी लगातार दिखाई पड़ रही है। एक ही कारण है वो जयवर्धन सिंह जी का भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि आने वाले तीन दिसंबर की करारी हार के बाद जयवर्धन जी किसी पद पर विराज जाए क्योंकि हालात जिस प्रकार के हैं। उसमें कांग्रेस में उलटफेर होना हैं। इसलिए चाय से ज्यादा केतली गर्म नजर आ रही है। -रजनीश अग्रवाल प्रदेश मंत्री, बीजेपी

सक्रियता का दिखेगा चुनाव में असर?

दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं में शुमार हैं। जिनकी जमीनी पकड़ को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। वो जो टास्क हाथ में लेते हैं। उसको अंजाम तक पहुंचाना उनकी आदत में शुमार है। वो ना तो बोलने में संकोच करते हैं और न ही साथ खड़े होने में। दिग्विजय सिंह का फिर से सक्रिय होना कांग्रेस के लिए कितना कारगर होगा नतीजे तय करेंगे।

ये भी पढ़ें:

Winter Care Tips: सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान, बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दवाई खाना भूल जाएंगे

Advertisment

UPSC Civil Service Exam Free Coaching : बीएचयू दे रहा हैं यूपीएससी की फ्री कोचिंग ,आवेदन का आज अंतिम दिन

ICC World Cup: हार कर भी जीते भारतीय खिलाड़ी, विराट समेत इन 6 खिलाड़यों को प्लेइंग 11 में मिली जगह

Early Dinner Benefits: डिनर जल्दी कर लेने से लंबी हो सकती है आपकी उम्र, जानें इसके 4 फायदे

Advertisment

Physics Wallah Layoff’s : फिजिक्स वाला ने की छंटनी की घोषणा, इतने कर्मचारी को निकला जाएगा

मप्र चुनाव परिणाम 2023, मप्र चुनाव दिग्विजय सिंह, मप्र न्यूज, छतरपुर कांग्रेस पार्षद हत्या, MP Election Result 2023, MP Election Digvijay Singh, MP News, Chhatarpur Congress Councilor Murder

MP news मप्र न्यूज MP Election Result 2023 मप्र चुनाव परिणाम 2023 Chhatarpur Congress Councilor Murder MP Election Digvijay Singh मप्र चुनाव दिग्विजय सिंह
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें