Advertisment

Republic day 2022: परेड में पहली बार एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट

author-image
Bansal news
Republic day 2022: परेड में पहली बार एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान

 नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट

Advertisment

पहली बार होगा   और क्या खास

प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 480 नर्तकों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, 75 मीटर लंबाई के 10 स्क्रॉल का प्रदर्शन और 10 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाने जैसे कार्यक्रम बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार होंगे।

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गणतंत्र दिवस परेड-2022 भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हो रही है जिसे पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है।

पहली बार 75 विमान होंगे हिस्सा

ग्रैंड फिनाले और परेड के सर्वाधिक प्रतीक्षित खंड फ्लाई-पास्ट में पहली बार भारतीय वायुसेना के 75 विमान 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में दिखेंगे।' मंत्रालय ने कहा कि पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया है।

Advertisment

 ये विमान करेंगे प्रदर्शन

बयान में कहा गया कि राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संयोजन (फॉर्मेशन) का प्रदर्शन करेंगे।

पहली बार प्रदर्शित होंगे स्क्रॉल

मंत्रालय ने कहा कि पहली बार परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फुट ऊंचाई के 10 स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। बयान में कहा गया, 'वे (स्क्रॉल) रक्षा और संस्कृति मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'कला कुंभ' कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए थे।' ये स्क्रॉल दो चरणों में भुवनेश्वर और चंडीगढ़ में देशभर के 600 से अधिक प्रसिद्ध कलाकारों और युवा कलाकारों द्वारा चित्रित किए गए थे।

480 नर्तकों का चयन

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पहली बार परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का चयन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता के जरिए किया गया है। इसने कहा कि प्रतियोगिता 'वंदे भारतम' 323 समूहों में लगभग 3,870 नर्तकों की भागीदारी के साथ जिला स्तर पर शुरू हुई थी जिसमें कलाकार नवंबर और दिसंबर में दो महीने की अवधि में राज्य और जोनल स्तर तक के कार्यक्रमों में पहुंचे।बयान में कहा गया, 'अंतत:, 480 नर्तकों का चयन किया गया। वे राजपथ पर परेड के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisment

 लगाए जाएंगे 10 बड़े एलईडी स्क्रीन

रक्षा मंत्रालय ने उल्लेख किया कि परेड को अच्छी तरह से देखने के लिए 10 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे जो पांच-पांच की संख्या में राजपथ के दोनों ओर स्थापित होंगे। इसने कहा,'पिछले गणतंत्र दिवस परेड की फुटेज, सशस्त्र बलों पर लघु फिल्मों और गणतंत्र दिवस परेड-2022 से पहले के संबंधित विभिन्न घटनाक्रम की कहानियों को लेकर बनाई गईं फिल्मों को परेड से पहले प्रदर्शित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद स्क्रीन पर परेड का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

गणतंत्र दिवस परेड गणतंत्र दिवस republic day special Republic day parade republic day 2022 Republic Day Rajpath Latest India News Updates india news in hindi flypast republic day 2022 flypast fighter jets on rajpath
Advertisment
चैनल से जुड़ें