Advertisment

Gwalior Police News : ग्वालियर पुलिस; पहले दबंगई वायरल, अब अपहरण, यह क्या हो रहा है?

ग्वालियर। Gwalior Police News : एक दिन पहले ही ग्वालियर पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस आरक्षक के अपहरण का मामला सामने आया है। यहां एक चाट हाथ ठेले वाले को बचाने पहुंचे पुलिस आरक्षक का आरोपियों ने अपहरण कर लिया।

author-image
Bansal News
Gwalior Police News : ग्वालियर पुलिस; पहले दबंगई वायरल, अब अपहरण, यह क्या हो रहा है?

ग्वालियर। Gwalior Police News : एक दिन पहले ही ग्वालियर पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस आरक्षक के अपहरण का मामला सामने आया है। यहां एक चाट हाथ ठेले वाले को बचाने पहुंचे पुलिस आरक्षक का आरोपियों ने अपहरण कर लिया।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Indore News : बस हाईजैक; मध्य प्रदेश के इंदौर में दिन दहाड़े हुई घटना

पुलिस आरक्षक को भारी पड़

बता दें कि चाट के ठेले वाले को बचाना पुलिस आरक्षक के लिए भारी पड़ गया। आरोपी पुलिस आरक्षक का अपहरण कर ले गए। इस दौरान उसकी जमकर मारपीट की गई। मोबाइल के साथ उसका अन्य सामान भी लूट लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें-Gwalior Police News : मुरैना के बाद ग्वालियर पुलिस की दबंगई वायरल, देखें वीडियो

Advertisment

वारदात कर मौके से भाग निकले अपहरणकर्ताओं के पीछे शहर की पुलिस लग गई। इससे घबराकर बदमाश आरक्षक को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। यहां तक कि बदमाश अपना वाहन भी छोड़ गए। पुलिस ने घायल आरक्षक की शिकायत पर चार आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोई सुराग नहीं लग सका

आरोपियों की खोज में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। दरअसल, मुरैना शहर के थाना सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक रामकुमार सिकरवार न्यायालय का काम करता है। बीती रात थाना क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिस्मिल चौराहे पर वह चाट खा रहा था।

यह भी पढ़ें-  MP Sagar News : शव सड़ने वाले मामले में बीएमओ पर गिरी गाज

उस ठेले वाले की कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरक्षक ने ठेले वाले को बचाने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित युवक आरक्षक को ही पकड़ कर अपने वाहन में अपहरण कर ले गए। सादा कपड़ों में निकले आरक्षक ने आरोपियों को चेतावनी दी थी कि वह आरक्षक है।

Advertisment

पर्स व मोबाइल लूट लिया

इसके बावजूद भी आरोपीगण उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और जमकर मारपीट की। उसका पर्स व मोबाइल लूट लिया। इन दोनों सामान को आरोपियों ने नष्ट भी कर दिया। न्यू हाउसिंग बोर्ड के सबसे अधिक व्यस्ततम चौराहे से पुलिस आरक्षक का अपहरण की घटना शहर में आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें- Bhopal Bank Loot News : लुटते-लुटते बच गया 5 करोड़ का सोना, बैंक मैनेजर ने दिखाई समझदारी

जानकारी मिलते ही शहर के तीनों थानों की पुलिस अपहरणकर्ताओं के पीछे लग गई। पुलिस दबाव के कारण अपहरणकर्ता आरक्षक को अपने वाहन में छोड़कर पैदल भाग गए। आरक्षक की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने चार नामदर्ज आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- MP General Holiday News : महाराणा प्रताप जयंती पर मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित

gwalior police news Abduction police constable bullying Gwalior police Gwalior police Abduction
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें