Advertisment

मुरैना में फायरिंग: Lok Sabha Chunav प्रचार में कांग्रेस प्रत्‍याशी के भाई पर फायर, आचार संहिता में बंदूक कहां से आई ?

Morena News: Lok Sabha Chunav प्रचार में कांग्रेस प्रत्‍याशी के भाई पर फायर, बड़ा सवाल आचार संहिता में बंदूक कहां से आई ?

author-image
Sanjeet Kumar
मुरैना में फायरिंग: Lok Sabha Chunav प्रचार में कांग्रेस प्रत्‍याशी के भाई पर फायर, आचार संहिता में बंदूक कहां से आई ?

   हाइलाइट्स

  • रुअर गांव में गांव में प्रचार करने से रोका
  • पूर्व सरपंच नरेंद्र पर की गई फायरिंग
  • आरोपी पर हत्‍या के प्रयास का केस दर्ज
Advertisment

Morena News: मध्‍य प्रदेश के मुरैना में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्‍याशी के चचेरे भाई पर फायरिंग कर दी गई है। प्रत्‍याशी के भाई पर जानलेवा हमला होने के बाद घटना स्‍थल पर भगदड़ मच गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्‍या के प्रयास का केस दर्ज किया है। चचेरे भाई पर फायरिंग की घटना को कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने लोकतंत्र पर हमला करने का प्रयास बताया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार (Congress Candidate Satyapal Singh Sikarwar) के चचेरे भाई नरेंद्र सिंह सिकरवार पर फायरिंग (Morena News) कर जानलेवा हमला किया गया।

Advertisment

नरेंद्र पर फायरिंग होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। वहीं इन्‍होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस दल-बल के साथ घटना स्‍थल पर पहुंची।

जहां से भी कार्यकर्ताओं को अपने साथ सुरक्षित थाने (Morena News) लेकर पहुंची। मामला मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र के रुअर गांव का है।

   आरोपियों ने गांव में प्रवेश करने से रोका

Morena News- Ambah Thana

जानकारी मिली है कि शनिवार को दोपहर के समय नरेंद्र सिंह सिकरवार अपने साथियों के साथ कांग्रेस का प्रचार करने निकले थे। इस दौरान रुअर गांव (Morena News) में प्रवेश करने पहुंचे।

Advertisment

जहां आरोपी सोनू तोमर अपने भाई और अन्य दो लोगों के साथ गांव के बाहर पहुंच गया। जहां आरोपी ने गांव के ही पूर्व सरपंच गुड्डू तोमर पर फायरिंग (Firing in Morena) शुरू कर दी।

फायरिंग से घटना स्‍थल पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

   आरोपी पक्ष ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

पुलिस (Morena News) से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ है। तभी मामला दर्ज हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने फायरिंग (Firing in Morena) की घटना को अंजाम दिया।

Advertisment

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस (Morena News) ने टीम का गठन कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि सोनू तोमर के द्वारा फायरिंग करने का आरोप गलत है।

सोनू तोमर के घरवालों ने पुलिस को बताया कि कांग्रेसियों ने उसके घर में लगे CCTV कैमरों को तोड़ा है।

   आरोपी पर पहले से भी दर्ज है केस

Morena News- Ambah Thana Police

घटना के बाद रुअर गांव (Morena News) के ही निवासी कांग्रेस नेता गुड्डू तोमर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisment

पुलिस ने सोनू तोमर, उसका भाई गब्बर तोमर, अभिषेक उर्फ भोला तोमर और अमन तोमर पर हत्या (Firing in Morena) के प्रयास का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू तोमर और उसके भाई गब्बर सिंह तोमर पर पहले से ही हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं।

   आचार संहिता में बंदूक कहां से आई

देश समेत मध्‍य प्रदेश (Morena News) में लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके पहले जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी लाइसेंसधारी सस्‍त्र जमा करवा लिए गए हैं।

Advertisment

ऐसा मध्‍य प्रदेश (Morena News) के सभी जिलों में हुआ है, लेकिन मुरैना की इस घटना को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आरोपियों के पास बंदूक कहां से आई है।

क्‍या यह बंदूक लाइसेंस वाली है या फिर अवैध है। इसी तरह के कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें