Advertisment

Firing On BJP Candidate: पटना में पाटलिपुत्र से बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव पर चली गोली, बाल-बाल बचे, समर्थक घायल

Firing On BJP Candidate: पटना में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव पर फायरिंग हुई जिसमें वे बाल-बाल बच गए।

author-image
Rahul Garhwal
Firing On BJP Candidate: पटना में पाटलिपुत्र से बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव पर चली गोली, बाल-बाल बचे, समर्थक घायल

Firing On BJP Candidate: पटना की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर गोली चलाई गई। जानलेवा हमले में वे बाल-बाल बच गए। उनके दो समर्थक घायल हुए हैं। मसौढ़ी से लौटते वक्त उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया।

Advertisment

रामकृपाल यादव ने क्या बताया ?

रामकृपाल यादव ने बताया कि उन्हें बूथ पर अवैध तरीके से एक महिला विधायक के घुसने की खबर मिली थी। वे उसी का निरीक्षण करके लौट रहे थे। वे तिनेरी गांव में समर्थकों से मिलने गए थे। पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में 20-25 लोगों ने घेराव करके हमला किया। ईंट-पत्थर चलाए और फायरिंग की। एक समर्थक ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उसे बंदूक के बट से पीटा।

SDM ने क्या कहा ?

मसौढ़ी के SDM ने बताया कि सांसद अपने समर्थकों के साथ तिनेरी गांव गए थे। चुनाव खत्म होने के बाद अचानक कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सांसद तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके 2 समर्थक घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: पीएम मोदी लगाएंगे सत्ता की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत के साथ देश में तीसरी बार NDA सरकार

Advertisment

SP ने क्या कहा ?

पटना पूर्व के एसपी भरत सोनी ने कहा कि रामकृपाल यादव के काफिले पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, वो आपसे शेयर करूंगा। इस मामले में जो भी आरोपी हैं, उनकी पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें