Advertisment

केस्टोपुर के बाजार में लगी आग

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोलकाता, 16 जनवरी (भाषा) उत्तर 24 परगना जिले के केस्टोपुर इलाके के बाजार में शनिवार को आग लग गई। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

Advertisment

उन्होंने बताया कि केस्टोपुर के मिशन बाजार की दो झोपड़ियों में लगी आग को बुझाने के लिये दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि स्थिति कुछ देर में नियंत्रण में कर ली जाएगी। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है।”

भाषा

प्रशांत पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें