Advertisment

Khargon News: खरगोन में दुकान में भीषण आग, चार लोग झुलसे, 7 माह की गर्भवती महिला 70 प्रतिशत झुलसी, इंदौर रेफर

Khargon News: खरगोन में दुकान में भीषण आग, चार लोग झुलसे, 7 माह की गर्भवती महिला 70 प्रतिशत झुलसी, इंदौर रेफर

author-image
Preeti Dwivedi
Khargon News: खरगोन में दुकान में भीषण आग, चार लोग झुलसे, 7 माह की गर्भवती महिला 70 प्रतिशत झुलसी, इंदौर रेफर

MP khargon News: खरगोन में एक फुटवेयर दुकान में भीषण आग लगी है। जिसमें परिवार के चार लोग ​झुलसे हैं। इसमें 7 माह की गर्भवती महिला भी शामिल हैं। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार घर में रखे दीपक से दुकान में आग लगी है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1761318052442816730

घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पूरा मामला ऊन थाना क्षेत्र के कैली गांव का बताया जा रहा है।

चारो घायलों को खरगोन जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला को इंदौर रेफर किया जा रहा है। दो बच्चे और एक पुरुष का ईलाज जारी है। गांव के मिश्रीलाल बाबुलाल सिसोदिया की दुकान एवम घर में लगी थी आग।

   महिला 70 प्रतिशत तक बुरी तरह जली

जानकारी के अनुसार हादसा केली गांव में सुबह करीब 10 बजे की है। इस हादसे में पीड़ित महिला 70 प्रतिशत तक बुरी तरह जल गई है। जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया है। तो वही बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

MP Breaking News khargon footwear fire news MP khargon Fire News MP khargon News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें