Advertisment

Gujarat Fire: अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग, 100 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया।

author-image
Bansal news
Gujarat Fire: अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग, 100 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई। पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया, ‘‘दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में लगे

हुए हैं। अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है।’’ अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है।

https://twitter.com/ANI/status/1685490755199176704?s=20

बेसमेंट में लगी आग

अहमदाबाद के शाही बाग इलाके में स्थित दस मंजिला राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में यह आग लगी। अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे यह आग लगी। आग लगने के बाद पूरे बेसमेंट में धुंआ भर गया। अस्पताल से एहतियातन 125 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। अग्निशमन अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में आग करीब सुबह साढ़े चार बजे लगी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल में कुछ पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मरीजों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। 20-25 अग्निशमन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग को नियंत्रित कर लिया गया है।

Advertisment

शाही बाग पुलिस थाने के निरीक्षक एमडी चंपावत का कहना है कि बेसमेंट में चल रहे नवीकरण काम के चलते बेसमेंट में रखी चीजों में आग लग गई, जिससे बेसमेंट में धुआं फैल गया। राजस्थान अस्पताल एक धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है।

मरीजों को दूसरे अस्पताल जगह किया गया था  शिफ्ट

बेसमेंट में आग की वजह से अस्पताल की ऊपरी मंजिलों में धुआं भर रहा था, जिससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके तुरंत बाद एहतियातन मरीजों को अस्पताल से निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। बीते दिनोंपश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में भी एक अस्पताल में आग लगने की घटना घटी थी। अस्पताल के बेसमेंट में मौजूद कुछ फर्नीचर में यह आग लगी थी, जिससे इमारत में धुआं भर गया। अस्पताल में मौजूद 20 नवजात बच्चों को तुरंत सुरक्षित निकालकर अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।

ये भी पढ़ें:

SLV-C56 Launch: ISRO ने फिर रचा इतिहास, एक साथ 7 सैटेलाइट की हुई लांच लॉन्च, जानें कैसे

Advertisment

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हिंसा, इतने हुए लोग घायल

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ेगी गर्मी, जानें देशभर का मौसम का हाल

Roti Making Tips: क्या आप भी गैस की आंच पर रोटी सेंकते है! तो जान लें इसके नुकसान…

Advertisment

Success Story: स्वदेश प्रेम की अनोखी मिशाल, विदेशी नौकरी को ठुकराकर बनी IPS अधिकारी, जानें इस महिला IPS की पूरी कहानी

Ahmedabad Gujarat fire hospital fire rajasthan hospital
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें