Advertisment

Kullu Dussehra Festival: हिमाचल में उत्सव के दौरान दुकानों और टेंट में लगी आग, घटना के कारणों का पता नहीं

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान कुछ दुकानों और टेंट में आग लग गई, जिसमें दो लोग मामूली रूप से झुलस गए।

author-image
Bansal News
Kullu Dussehra Festival: हिमाचल में उत्सव के दौरान दुकानों और टेंट में लगी आग, घटना के कारणों का पता नहीं

शिमला। Kullu Dussehra Festival हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान कुछ दुकानों और टेंट में आग लग गई, जिसमें दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि आग बुझाते वक्त दो लोग झुलस गए जिनमें से एक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

अदालत परिसर में हुई घटना

घटना अदालत परिसर के सामने दशहरा मैदान में हुई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। सप्ताह भर का यह उत्सव 24 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ था। गर्ग ने कहा, ‘‘जूतों और प्लास्टिक की कुछ दुकानें पूरी तरह से या आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गईं।

आग से सात से आठ टेंट भी जल गए जिनमें देवी-देवताओं के ‘रथ’ रखे हुए थे। ये रथ कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए लाए गए थे।’’ अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर ‘रथों’ को हटा लिया गया था। आग से प्रभावित लोगों के लिए अस्थाई इंतजाम किए गए हैं।

आग के कारणों का पता नहीं

उपायुक्त ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुल्लू दशहरा उत्सव विजयदशमी के दिन 24 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ की पारंपरिक रथ यात्रा के साथ शुरू हुआ था।

Advertisment

इस उत्सव की शुरुआत 17वीं शताब्दी में हुई थी, राजा जगत सिंह ने अपने सिंहासन पर भगवान रघुनाथ की एक मूर्ति स्थापित की थी। इसके बाद से भगवान रघुनाथ को कुल्लू घाटी का शासक देवता घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Election 2023: आज छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, 4 चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

MP Election 2023: दिग्गजों के दौरे, अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा आज से, प्रियंका गांधी जाएंगी दमोह

Advertisment

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा आज, इतने बजे से पहले कर लें पूजन

Elections 2023: चुनाव के दौरान जब्त किए गए पैसे का पुलिस क्या करती है? जानें इस रिपोर्ट में

kulloo-general,Himachal News, Kullu Dussehra festival, fire news,Himachal Pradesh news

Kullu Dussehra Festival kulloo-general himachal pradesh news himachal news fire news
Advertisment
चैनल से जुड़ें