Advertisment

Chhattisgarh News: धान पैरावट में लगी आग, पीड़ित पक्ष ने ग्रामीण पर लगाया आरोप

जशपुर। जिले के कांसाबेल थाने के डेंगुरजोर में धान पैरावट में आग लग गई। भीषण आगजनी से धान का पैरावट  पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh News: धान पैरावट में लगी आग, पीड़ित पक्ष ने ग्रामीण पर लगाया आरोप

जशपुर। जिले के कांसाबेल थाने के डेंगुरजोर में धान पैरावट में आग लग गई। भीषण आगजनी से धान का पैरावट  पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही ग्रामीण पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस घटना से ग्रामीण का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Advertisment

गोढ़ीकला स्थित मिक्सचर फैक्ट्री में लगी आग

वहीं इसके आलवा जिले की ही नगर पंचायत पत्थलगांव से भी एक आगजनी की घटना सामने आई है।  यहां पर ग्राम गोढ़ीकला स्थित मिक्सचर फैक्ट्री में शुक्रवार की शाम 6 बजे आग लग गई। आग फैक्ट्री के तीसरी मंजिल में लगी थी।

फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

शाम 7:30 बजे तक पत्थलगांव से पहुंचे दो दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। जानकारी के मुताबिक मिक्सचर फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से शाम 6 बजे धुआं उठता हुआ देखा गया। यह देख इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक सतीष अग्रवाल को दी गई।

सतीष अग्रवाल के मुताबिक उनके द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल पत्थलगांव से दो फायर ब्रिगेड मौके पर भेजा गया।

Advertisment

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा

वहीं जशपुर से भी फायर ब्रिगेड की टीम रवाना हुई। करीब एक घंटे में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। इस घटना में मिक्सचर फैक्ट्री के मालिक को कितना नुकसान हुआ है, उसका आंकलन अभी नहीं हो पाया है।

फैक्ट्री मालिक के अनुसार तीसरे माले में लाखों का माल रखा था। मौके पर पुलिस, नगरीय प्रशासन व फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य में लगी हुई थी।

गांजा के खिलाफ पुलिस का एक्शन

जगदलपुर। जिले की नगरनार पुलिस ने अवैध गांजे पर कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा के कोरापुट से जगदलपुर लाया जा रहा अवैध गांजे को जब्त किया है। इसकी कीमत 1 लाख 56 हजार के करीब बताई जा रही है।

Advertisment

बता दें कि चुनावी समय में एक्टिव नजर आ रही है, राज्य के अन्य जिलों से भी पुलिस लगातार अवैध हथियारों समेत कैश जब्ती कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2023: दिवाली से पहले शुक्र देव का इन जातकों को तोहफा, करेंगे धन वर्षा

Swami Vivekanand Motivational Quotes: स्वामी विवेकानंद के इन कोट्स से करें दिन की शुभ शुरुआत

Advertisment

Heart Disease: प्रदूषण के बीच त्योहारी सीजन में ‘साइलेंट किलर’ कोलेस्ट्रॉल का खतरा, ऐसे करें बचाव

Railway Bridge: भारतीय रेलवे इस राज्य में बना रहा दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, 141 मीटर होगी ऊंचाई

Winter Eye Care Tips: सर्दियों में क्यों हो जाती है आंखों में ड्राइनेस, दूर करने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Advertisment

जशपुर  न्यूज, आगजनी जशपुर, धान पैरावट में आग, पत्थलगांव में आगजनी, जगदलपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ ,Jashpur News, Arson Jashpur, Fire in Paddy Paravat, Arson in Pathalgaon, Jagdalpur News, Chhattisgarh

पत्थलगांव में आगजनी धान पैरावट में आग जशपुर न्यूज जगदलपुर न्यूज छत्तीसगढ़ आगजनी जशपुर jashpur news jagdalpur news Fire in Paddy Paravat chhattisgarh news Arson Jashpur Arson in Pathalgaon
Advertisment
चैनल से जुड़ें