Advertisment

Khargone News : एमपी में अजब गजब केस दर्ज: युवक ने पत्थर मार कर तोड़ी मुर्गे की टांग, पुलिस ने दर्ज की ​FIR

शहर के महेश्वर थाने Khargone News पर अजीबो गरीब केस दर्ज हुआ है, संभवत ये पहला ऐसा मामला होगा, जिसमें मुर्गे की टांग तोड़ने की शिकायत महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

author-image
Bansal News
Khargone News : एमपी में अजब गजब केस दर्ज: युवक ने पत्थर मार कर तोड़ी मुर्गे की टांग, पुलिस ने दर्ज की ​FIR

खरगोन। शहर के महेश्वर थाने Khargone News पर अजीबो गरीब केस दर्ज हुआ है, संभवत ये पहला ऐसा मामला होगा, जिसमें मुर्गे की टांग तोड़ने की शिकायत महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। काकरियाव के गरीब आदिवासी सुनील के मुर्गे की टांग गांव के ही मुकेश ने पत्थर मार कर तोड़ दी। सुनील ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो मुकेश उल्टे अभद्रता करने लगा। अपशब्द कहने लगा। मामला बिगड़ने पर सुनील ने महेश्वर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Advertisment

अब न्यायालय प्रस्तुत करेंगे
महेश्वर थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवेल ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने पशु चिकित्सक से मुर्गे का मेडिकल करवाया है। एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर दर्ज केस अब न्यायालय प्रस्तुत करेंगे।

registered Maheshwar police station khargone Maheshwar police station lodged leg khargone news khargon FIR cock case
Advertisment
चैनल से जुड़ें