Advertisment

Ravneet singh bittu: राहुल गांधी को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR, बोले- माफी नहीं मांगूंगा

Ravneet singh bittu: राहुल गांधी को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR, बोले- किसी हालत में माफी नहीं मांगूंगा

author-image
BP Shrivastava
Ravneet singh bittu

Ravneet singh bittu: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने थाने में इसकी शिकायत की थी।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री बिट्टू (Ravneet singh bittu) पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) (झूठी जानकारी या अफवाह फैलाना), 192 (दंगा भड़काने की कोशिश) और 196 (धर्म और जाति के आधार पर नफरत फैलाना) के तहत केस दर्ज हुआ है।

अब क्या कहा बिट्टू ने?

खुद के खिलाफ एफआईआर की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि मैं अपने बयान पर कतई माफी नहीं मागूंगा, बल्कि संसद में भी बोलूंगा कि गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया है। उन्होंने कहा, हमने पंजाब में अपनी कई पीढ़ियां खोई हैं।

यहां बता दें बिट्टू ने 15 सितंबर को बयान दिया था कि राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकवादी हैं। उन्हें पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

Advertisment

राहुल गांधी के इस बयान पर हुआ है विवाद

राहुल गांधी ने हाल के अमेरिका दौरे पर एक कार्यक्रम के दौरान अपने एक बयान में कहा था कि 'लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या भारत में एक सिख को अपनी पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी। या वह एक सिख के रूप में, गुरुद्वारा जाने में सक्षम होगा। यहीं लड़ाई है और यह सभी धर्मों के लोगों के लिए है।' राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी किया था। पन्नू ने कहा था कि 'राहुल गांधी का बयान तथ्यात्मक रूप से सच्चा है। साथ ही पन्नू ने माना कि भारत में सिखों के अस्तित्व को खतरा है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी का यह बयान खालिस्तान जनमत संग्रह अभियान के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।'

राहुल गांधी सिखों में फूट डालने का काम कर रहे- बिट्टू

राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet singh bittu) ने कहा, 'राहुल गांधी ने सिखों में फूट डालने का काम किया है। सिख किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है, मगर कुछ लोग चिंगारी लगाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकी हैं। उन्होंने कहा, जो लोग हर वक्त मारने और जहाजों-ट्रेनों को उड़ाने की बात करते हैं, वे राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं। मेरे ख्याल से अगर किसी को पकड़ने के लिए इनाम होना चाहिए तो वो राहुल गांधी हैं।

बिट्टू यह भी बोले थे

केंद्रीय मंत्री बिट्टू (Ravneet singh bittu) ने कहा कि 'राहुल गांधी में गंभीरता नहीं है। राहुल गांधी या उनकी पार्टी के नेता देश को तोड़ने में लगे हैं। कांग्रेस को देश की सुरक्षा और करोड़ों जनता के हितों की चिंता नहीं है। सिर्फ वोट के लिए कांग्रेस समाज में अशांति फैलाना चाहते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: IND vs BAN T20 Match: ग्वालियर के नए स्टेडियम की दीवार टूटी, ग्राउंड में घुसा नाले का पानी, 6 अक्टूबर को कैसे होगा मैच

ये भी पढ़ें: Salim Khan: लॉरेंस बिशनोई को भेजूं क्या, सलमान खान के पिता सलीम को बुर्का पहने महिला ने दी धमकी

rahul gandhi राहुल गांधी sikh Ravneet singh bittu union minister ravneet singh bittu ravneet bittu controversy Latest News Updates रवनीत सिंह बिट्टू
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें