Advertisment

छिंदवाड़ा के परासिया विधायक पर FIR: छठ पूजा के लिए पेंच नदी का गेट खोलने लगाया था जाम, जानें पूरा मामला

FIR Against Parasia MLA: ट्रैफिक बाधित करने के मामले में पुलिस ने विधायक सोहन वाल्मीकि समेत 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

author-image
Aman jain
FIR Against Parasia MLA

FIR Against Parasia MLA

FIR Against Parasia MLA: मध्‍यप्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया के न्यूटन इलाके में राज्यमार्ग पर चक्काजाम कर ट्रैफिक बाधित करने के मामले में पुलिस ने विधायक सोहन वाल्मीकि समेत 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1854946790141051203

क्‍या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मामला छठ पूजा के आयोजन से संबंधित है। 6 नवंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांध का गेट खोलने की मांग को लेकर न्यूटन में चक्काजाम किया, जिसका नेतृत्व विधायक सोहन वाल्मीकि ने किया था।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कार्यकर्ताओं ने न्यूटन पेंच नदी का गेट खोलने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। आखिरकार एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया था।

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस महीने में बढ़े DA के साथ खाते में आएगी सैलरी, इन्‍हें भी होगा फायदा!

Advertisment

इन धाराओं में मामला दर्ज (FIR Against Parasia MLA)

इस मामले में अनावश्यक रूप से सड़क पर आवागमन को रोकने और गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही न्यूटन नगर परिषद की अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने विधायक सोहन वाल्मीकि और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 126-2 (सार्वजनिक स्थान पर यातायात अवरुद्ध करना) और धारा 189-2 बीएनएस (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- 70 प्लस उम्र वालों के लिए जरूरी खबर: भोपाल निगम वार्ड कार्यालयों के कैंप में बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, देखें लिस्‍ट

Advertisment
pench river gate case parasia-mla fir mp congress madhya-pradesh Chhindwara mla
Advertisment
चैनल से जुड़ें