Advertisment

IPl Auction 2021: आईपीएल ऑक्शन में ऑलराउंडर्स का रहा बोलबाला, 16.25 करोड़ में बिके मोरिस

IPl Auction 2021: आईपीएल ऑक्शन में ऑलराउंडर्स का रहा बोलबाला, 16.25 करोड़ में बिके मोरिस Finishers-dominated-in-IPL-auction-Morris-sold-for-16.25-crores

author-image
Bansal News
IPl Auction 2021: आईपीएल ऑक्शन में ऑलराउंडर्स का रहा बोलबाला, 16.25 करोड़ में बिके मोरिस

चेन्नई। कोरोना महामारी के बाद आईपीएल (IPL) पिछले साल काफी विवादों में रहा। यूएई में आयोजित इस टूर्नामेंट में आयोजकों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। अब 14वें सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी (Ipl auction 2021) की गई। इस नीलामी में साउथ अफ्रीका के क्रिस मोरिस (Chris Morris) को राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan royals) ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। मोरिस आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2015 में युवराज सिंह (Yuvraj singh) 16 करोड़ में बिके थे। अब मोरिस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। मोरिस का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। यह ऑक्शन ऑलराउंडर्स (Alrounders) के नाम रहा। इसमें ऑस्ट्रेलिया (Austrelia) के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मेक्सवेल को रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, कृष्णप्पा गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Advertisment

देखें लिस्ट...
शिवम दुबे- राजस्थान रॉयल्स- 4.40 करोड़ रुपये
मोईन अली- चेन्नई सुपर किंग्स- सात करोड़ रुपये
शाकिब अल हसन- कोलकाता नाइट राइडर्स- 3.20 करोड़ रुपए
ग्लेन मैक्सवेल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 14.25 करोड़ रुपये
स्टीव स्मिथ- दिल्ली कैपिटल्स- 2.20 करोड़ रुपये
मुस्ताफिजुर रहमान- राजस्थान रॉयल्स- एक करोड़ रुपये
एडम मिल्ने- मुंबई इंडियंस- 3.20 करोड़ रुपए
झाय रिचर्डसन- किंग्स इलेवन पंजाब- 14 करोड़ रुपये
पीयुष चावला- मुंबई इंडियंस- 2.40 करोड़ रुपए
उमेश यादव- दिल्ली कैपिटल्स- एक करोड़ रुपए
नाथन कुल्टर नाइल- मुंबई इंडियंस- पांच करोड़ रुपये
मुस्ताफिजुर रहमान- राजस्थान रॉयल्स- एक करोड़ रुपये
सचिन बेबी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 20 लाख रुपये
रजच पटीदार- आरसीबी- 20 लाख रुपये
रिपल पटेल - दिल्ली कैपिटल्स- 20 लाख रुपये
शाहरुख खान- पंजाब किंग्स- 5.25 करोड़ रुपये
गौतम- पंजाब किंग्स- 9.25 करोड़ रुपए
शेल्डन जैक्सन- कोलकाता नाइट राइडर्स- 20 लाख रुपये

rajsthan royals Chris Morris CG Breaking News bhopal news Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें