Advertisment

Union Budget 2024: 23 जुलाई को देश का बजट, जानें इसमें किसानों को क्या मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार की भी उम्मीद

Union Budget 2024: 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसद सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक

author-image
BP Shrivastava
Union Budget 2024: 23 जुलाई को देश का बजट, जानें इसमें किसानों को क्या मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार की भी उम्मीद

हाइलाइट्स

  • इसी महीने 23 तारीख को होगा बजट पेश
  • वित्त मंत्री सीतारमण 7 वीं बार बजट पेश करेंगी
  • संसद सत्र 23 जुलाई से 12 अगस्त तक
Advertisment

Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। ऐसा करने वाली वे देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार 6 बार बजट पेश किए थे। बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र (Union Budget 2024) की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारत सरकार की संस्तुति पर भारत की माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन)। केंद्रीय बजट 2024-25, 23 जुलाई, 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा।"

Advertisment

https://twitter.com/KirenRijiju/status/1809529286744739908

18वीं लोकसभा का पहला सत्र इसी हफ्ते समाप्त हो चुका है।

इसमें नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ और लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक हुई थी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया था।

इसमें विपक्ष ने नीट-नेट, अग्निवीर जैसे मुद्दों को लेकर खूब हंगामा किया।

अब सबकी निगाहें बजट सत्र (Union Budget 2024) पर टिकी हैं।

टैक्सपेयर्स को मिल सकती है राहत

केंद्रीय बजट 2024 (Union Budget 2024) की तारीखें घोषित होने के साथ ही, इस बात की उम्मीदें और अटकलें लगाई जा रही हैं कि वित्त मंत्री मोदी 3.0 सरकार के तहत टैक्सपेयर्स के लिए कुछ लाभों की घोषणा कर सकती हैं।

Advertisment

वहीं एक समाचार एजेंसी ने दो सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि केंद्र सरकार केंद्रीय बजट (Union Budget 2024) में ग्रामीण आवास के लिए राज्य सब्सिडी बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगी।

बढ़ेगी PM किसान योजना की राशि!

बजट में सरकार किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) के तहत दी जाने वाली प्रोत्‍साहन राशि को भी बढ़ाने पर विचार कर रही है।

सालाना 6000 रुपए की राशि को बढ़ाकर 8,000 रुपए तक कर सकती है।

अगर ऐसा होता है तो किसानों को अब साल में तीन किस्‍त नहीं, बल्कि चार किस्‍त मिलेंगी।

Advertisment

अभी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपए की राशि यानी हर चार महीने पर 2000 रुपए देती है।

महिलाओं के लिए हो सकता है ये ऐलान?

जानकारों का मानना​है कि पूर्ण बजट 2024 में महिलाओं की बेहतरी के लिए सब्सिडी लागू करना और महत्वपूर्ण वस्तुओं की कीमतों को कम करने के लिए टैक्‍स में अतिरिक्‍त छूट (Tax Relief) दी जा सकती है।

खासकर रसोई गैस से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर सब्सिडी दी जा सकती है।

इसके अलावा, महिलाओं को टैक्‍स छूट देने पर भी सरकार विचार कर सकती है।

ये टैक्‍स छूट काफी अलग हो सकती है। ये छूट मैरिज, रोजगार की स्थिति और माता-पिता की जिम्‍मदारियों जैसी चीजों पर दी जा सकती है।

नौकरियों बढ़ाने पर होगा फोकस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ सालों में प्राइवेट सेक्‍टर में नौकरियों के अवसर बने हैं।

उम्‍मीद है कि इस बार के बजट में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी से लेकर प्राइवेट सेक्‍टर जैसे इंफ्रा, मैन्‍युफैक्‍चर, आईटी, ग्रीन एनर्जी और रेलवे में नौकरियों के अवसर बन सकते हैं।

जानकारों का मानाना है कि सरकार का फोकस ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के लिए नौकरियां पैदा करना होगा।

निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज होगा अनोखा रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक इस साल दो बार बजट पेश हो रहा है। 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया गया था,

लेकिन अब नई सरकार का गठन होने के बाद पूर्ण केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

इस बार बजट पेश करने के साथ ही वर्तमान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

ऐसा करके वह लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी।

इस मामले में वह मोरारजी देसाई को पीछे छोड़ देंगी। देसाई ने लगातार छह बजट पेश किए थे।

हालांकि, मोरारजी ने सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किया।

उनके बाद पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी ने 9-9 बार, यशवंत राव चव्हाण, सीडी देशमुख और यशवंत सिन्हा ने 7-7 बार बजट पेश किया।

मनमोहन सिंह और टी. कृष्णमचारी 6-6 बार बजट पेश कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें :Rahul Gandhi on Gujarat Visit: राहुल बोले- अयोध्या की तरह गुजरात में भी बीजेपी को हराएंगे, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अंतरिम बजट 1 फरवरी 2024 को हुआ था पेश

इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने थे, इसलिए सरकार ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट (Union Budget 2024) को गरीब, महिला, युवा और अन्‍नदाता यानी किसान पर फोकस किया था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें