Rajkumar Kohli Passed Away: नहीं रहे जानी दुश्मन के डायरेक्टर राजकुमार कोहली, घर के बाथरूम में मिले मृत

बॉलीवुड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर वेटरन फिल्म डायरेक्टर राजकुमार कोहली का 93 की उम्र में निधन हो गया है।

Rajkumar Kohli Passed Away: नहीं रहे जानी दुश्मन के डायरेक्टर राजकुमार कोहली, घर के बाथरूम में मिले मृत

Rajkumar Kohli Passed Away: बॉलीवुड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर वेटरन फिल्म डायरेक्टर राजकुमार कोहली का 93 की उम्र में निधन हो गया है। जहां पर निधन के बाद घर के बाथरूम में मृत पाए गए थे। बता दे, वे जानी दुश्मन के एक्टर अरमान कोहली के पिता थे।

आज सुबह मिले मृत

आपको बताते चलें, दिवंगत एक्टर राजकुमार का निधन आज सुबह आठ बजे दिल का दौरा पड़ने से हुई है जहां पर बताया जा रहा है, राजकुमार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, जहां काफी समय तक बाहर नहीं निकले तो बेटे अरमान को संदेह हुआ जहां पर अरमान बाथरूम का दरवाजा तोड़ अंदर गए। बेसुध पड़े राजकुमार को फिर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम उनके निवास स्थान से होगा।

बेटे अरमान को किया था लॉन्च

आपको बताते चलें, दिवंगत डायरेक्टर राजकुमार कोहली एक्टर अरमान कोहली के पिता थे। उन्होंने अरमान को मल्टी-स्टारर एक्शन फिल्म विद्रोही से लॉन्च किया था। इसके बाद उनकी डायरेक्शन में बनी तीन और फिल्में औलाद के दुश्मन, कहार और जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी रिलीज हुई थीं। फिल्मों में अरमान ज्यादा पहचान नहीं बना पाए उन्हें जानी दुश्मन से ज्यादा पहचाना जाता है।

ये भी पढ़ें

Winter Special Saag: सर्दियों का मजा करें दोगुना, इस सीजन ट्राई करें पंजाबी स्टाइल चने का साग, ये रही रेसपी

Grah Gochar 2023: साल के अंत में ये बड़े ग्रह मचाएंगे उत्पाद, मचेगी बड़ी उठापटक

Afghanistan Embassy: भारत में बंद हुआ अफगानी दूतावास का कामकाज, जानिए क्या इसकी बड़ी वजह

Rashid Khan Surgery: क्रिकेटर राशिद खान की हुई कमर की सर्जरी, क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी की साझा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article