Advertisment

FIFA 2022: शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकॉन नोरा विश्व कप में करेगी परफॉर्म ! बनी देश की एकमात्र एक्ट्रेस

author-image
Bansal News
FIFA 2022: शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकॉन नोरा विश्व कप में करेगी परफॉर्म ! बनी देश की एकमात्र एक्ट्रेस

FIFA 2022: देश और बॉलीवुड के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर एक बार फिर से नोरा ने अपना नाम विश्व में कमाया है जहां वे आने वाले FIFA वर्ल्डकप में शकीरा और जेनिफर लोपेज के बाद परफॉर्म करेगी। जी हां अब ग्लोबल आइकॉन नोरा फ़तेही (Nora Fatehi) फिफा विश्वकप में भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला के तौर पर सामने आई है।

Advertisment

जानें नोरा का कैसा रहेगा कार्यक्रम

आपको बताते चलें कि, नोरा फतेही फीफा के संगीत वीडियो में शामिल होने वाली अगली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आने वाली है। बता दें कि, नोरा FIFA के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। उन्होंने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया है, जो किसी भी कलाकार के लिए रेयर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा नोरा फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन द्वारा तैयार गाने पर परफॉर्म करती नजर आएगी। इससे पहले भी रेडऑन ने पहले भी फीफा के गानों पर भी काम किया है जैसे शकीरा के वाका वाका और ला ला ला।

झलक दिखला जा को कर रही जज

आपको बताते चलें कि, नोरा इस समय टीवी शो झलक दिखला जा को जज कर रही हैं। इसके अलावा नोरा ने सिद्धार्थ और अजय देवगन की फिल्म थैंकगॉड में भी डांस परफॉर्म किया है। बता दें कि, शकीरा के बाद अब फीफा के फैंस नोरा के डांसिंग मूव्स की झलक देख पाएगे।

news headlines Breaking News today news latest news Bollywood news top news india news political news nora fatehi nora fatehi dance नोरा फतेही fifa world cup 2022 fifa world cup FIFA World Cup Music Video FIFA वर्ल्ड कप FIFA वर्ल्ड कप 2022 Nora Fatehi Dance Videos Nora Fatehi FIFA World Cup Nora Fatehi FIFA World Cup Performance नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें