Advertisment

FICCI Smart Policing Award: इन IPS अफसरों ने प्रदेश का नाम किया रोशन, मिला ये बड़ा सम्मान

छत्तीसगढ़ में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

author-image
Bansal News
FICCI Smart Policing Award: इन IPS अफसरों ने प्रदेश का नाम किया रोशन, मिला ये बड़ा सम्मान

रायपुर। FICCI Smart Policing Award छत्तीसगढ़ में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फिक्की के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और सीआईडी (अपराध जांच विभाग) की पुलिस उप महानिरीक्षक हिमानी खन्ना को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड-2021 से नवाजा गया है।

Advertisment

जानें क्या मिली जानकारी

पदाधिकारियों के मुताबिक, फिक्की पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों को स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लई और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह सहित देशभर के कई प्रमुख अधिकारी ज्यूरी में शामिल थे। पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष फिक्की ने देशभर में स्मार्ट पुलिसिंग के चुनी गई कुल 29 श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों/पुलिस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारियों अग्रवाल, सिंह और खन्ना को शामिल किया है।

दिल्ली में किया सम्मानित

उन्होंने बताया कि तीनों पुलिस अधिकारियों को दो सितंबर को दिल्ली में ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रशांत अग्रवाल को बिलासपुर में साइबर जागरूकता के लिए चलाए गए साइबर मितान अभियान, संतोष सिंह को रायगढ़ पदस्थापना के दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चलाए गए संवेदना अभियान और हिमानी खन्ना को वृद्धजन सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए समर्पण अभियान के लिए सम्मानित किया गया है।

Smart Policing Award 2021 raipur IPS officer honored in Delhi IPS officer honored hindi news FICCI Smart Policing Award 2021 FICCI Award News FICCI Award FICCI Chhattisgarh Police News Chhattisgarh CG Police News
Advertisment
चैनल से जुड़ें