Advertisment

Fengshui Tips: घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करते है ये चमत्कारी चीनी सिक्के, जानें इसे कैसे रखना चाहिए...

वास्तु शास्त्र की तरह चीनी फेंगशुई में भी घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सुख-समृद्धि का की शक्ति होती है जो भाग्यशाली मानी जाती है। इसमें ही चीनी सिक्कों का महत्व माना जाता है।

author-image
Bansal News
Fengshui Tips: घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करते है ये चमत्कारी चीनी सिक्के, जानें इसे कैसे रखना चाहिए...

Fengshui Tips: घर में सुख-समृद्धि के लिए जहां पर लोग पूजा-पाठ के साथ कई मान्यताओं का पालन करते है वहीं पर वास्तु शास्त्र की तरह चीनी फेंगशुई में भी घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सुख-समृद्धि का की शक्ति होती है जो भाग्यशाली मानी जाती है। इसमें ही चीनी सिक्कों का महत्व माना जाता है। आइए जानते है इसके बारे में-

Advertisment

जानें तीन चीनी सिक्के कितने है लोकप्रिय

आपको बताते चलें कि, फेंगशुई में तीन चीनी सिक्के बहुत लाभदायक माने जाते है जिसे बहुत भाग्यशाली और धन का स्रोत कहा जाता है तो इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इन फेंगशुई सिक्कों को लाल रंग के रिबन से बांधा जाता है। इन सिक्कों की खासियत घर में यह होती है कि, नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के साथ ही घर का वातावरण सुखद बनाए रखने के लिए घर में रखा जाता है। इन सिक्कों का इतना महत्व है कि, अगर लाख कोशिश करने के बावजूद भी लोगों से लिए हुए कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं तो लाल धागे में ये तीन सिक्के बांधकर घर में लटका दें. इससे कर्ज से जल्द ही राहत मिलेगी। वहीं पर कई बार प्रयास करने के बाद आपके बनते-बनते काम अचानक बिगड़ जाते हैं तो पर्स में फेगशुई के छोटे सिक्के को रख लें. ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

जानें इन सिक्कों को घर में रखने के नियम

आपको बताते चलें कि, सिक्कों का महत्व तो आपने जान लिया हम आपको इन सिक्कों को घर में कैसे रखना चाहिए इसके नियम बता रहे है चीनी सिक्के रखने के लिए घर का प्रवेश द्वार उत्तम स्थान माना जाता है. करियर में सफलता के लिए ऑफिस में अपने डेस्क के अंदर इन सिक्कों को रखना फायदेमंद रहता है. यह सिक्के सफलता को आकर्षित करते हैं, इन्हें जेब में रखने से सौभाग्य बढ़ता है. इन सिक्कों गुच्छे की तरह गले में भी पहना जा सकता है. प्रमाणिक और पुराने फेंग शुई सिक्के ज्यादा असरदार माने जाते हैं. घर में फेंगशुई लटकाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित ​है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। इन पर अमल करने के पहले विशेषज्ञ से संपर्क कर लें।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें