Advertisment

जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या, खुद की हत्या की रची थी झूठी साजिश

जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या, खुद की हत्या की रची थी झूठी साजिश

author-image
News Bansal
जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या, खुद की हत्या की रची थी झूठी साजिश

रायसेन: जिला जेल में एक महिला कैदी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला बेनी बाई जेल की बेरिक में बंद थी, उसने साड़ी का फंदा बनाया और उसपर झूल गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Advertisment

मृतक महिला पर 20 फरवरी को बेगमगंज के पास पति के साथ मिलकर फर्जी लूट की कहानी गढने का आरोप है। महिला पर बेगमगंज थाने में उक्त मामले का केस दर्ज है, जिसके चलते महिला जेल में बंद थी। महिला को उसके पति ने ही गोली मारकर लूट की झूठी कहनी बनाई थी। महिला की कमर पर गोली लगने से वह घायल हो गई थी। लेकिन हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को इस षड़यंत्र का जब पता लगा तो पति रोहित गिरफ्त में आने से पहले ही फरार हो गया।

पति रोहित और बेनी बाई पर बेगमगंज थाने में उक्त मामला दर्ज है। महिला के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। वहीं ड्यूटी डॉक्टर ने बताया की महिला की मौत फांसी लगने से हुई है और बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

जेल प्रबंधन पर उठे सवाल

जिला जेल में एक महिला कैदी द्वारा आत्महत्या की घटना से जेल में कैदियों की सुरक्षा को लेकर सचाल खड़े हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जेल में दस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बाबजूद इसके कैदियों पर नजर रखने में चूक हो रही है।

Advertisment
मध्य प्रदेश न्यूज suicide in jail raisen district jail Raisen MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News In Hindi Today Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP female prisoner feamale prisioner hanged conspiracy to kill herself commits suicide in raisen prison
Advertisment
चैनल से जुड़ें