Advertisment

Alirajpur News: चचेरे भाई के दुष्कर्म की आदत से तंग आकर बहन ने कुल्हाड़ी से काट डाला गला

ALirajpur News: चचेरे भाई के दुष्कर्म की आदत से तंग आकर बहन ने कुल्हाड़ी से काट डाला गला Fed-up-with-the-habit-of-raping-cousins-sister-strangled-her-with-an-ax

author-image
Bansal News
Alirajpur News: चचेरे भाई के दुष्कर्म की आदत से तंग आकर बहन ने कुल्हाड़ी से काट डाला गला

अलीराजपुर। प्रदेश के अलीराजपुर जिले में पुलिस का सिरदर्द बने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो गया है। इस मामले में 19 वर्षीय लड़की ने ही अपने बुआ के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। दरअसल लड़की अपने कजिन की बार-बार दुष्कर्म करने की आदत से परेशान थी। लाज बचाने के लिए लड़की ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। लड़की ने हत्या के बाद झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो ठीक से खुलासा नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया है। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Advertisment

यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि 6 फरवरी की रात एक हत्या की खबर मिली थी। इसमें एक युवक की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लड़के की कजिन ने बताया था कि गांव के दो युवकों ने युवक की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने कथित आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों लड़के उस रात शहर से बाहर थे। पुलिस  समझ नहीं पाई। कॉल डिटेल्स की भी जांच की गई। जिसमें कोई सबूत नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो लड़की ने हत्या करना कबूल कर लिया है।

दुष्कर्म करने से थी परेशान
पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं। मृतक युवक, लड़की के बुआ का बेटा था और कई बार जबरन दुष्कर्म कर चुका था। इसी तरह 6 फरवरी को लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान मृतक लड़की के घर में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने परेशान होकर उसकी हत्या का प्लान बनाया। मृतक जब रात में गहरी नींद में सो रहा था तो लड़की ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। लड़की ने मृतक का गला काट दिया। इसके बाद झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह किया था।

today news Bansal sister murder brother rape News murder kulhadi se kata gala hatya CG Breaking News Breaking News bllind murder Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news bahan ne ki bhai ki hatya alirajpur news alirajpur crime news
Advertisment
चैनल से जुड़ें