Advertisment

Fecal Transplant: क्या वाकई में मल ट्रांसप्लांट से बचाई जा सकती है जान? इन बीमारियों में कर सकता है मदद

Fecal Transplant: फेकल ट्रांसप्लांट से इन बीमारियों से राहत मिल सकती है। जानिए फेकल ट्रांसप्लांट कैसे काम करता है।

author-image
Vishalakshi Panthi
Fecal Transplant

Fecal Transplant: आज के समय में गट हेल्थ (आंतों की सेहत) को संपूर्ण स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है। यदि आंतों में किसी प्रकार की असंतुलन की समस्या होती है, तो यह पूरे शरीर पर असर डाल सकती है। इस समस्या के समाधान के लिए मल ट्रांसप्लांट (Fecal Transplant) एक उभरती हुई चिकित्सा पद्धति के रूप में सामने आ रही है। इसे फेकल माइक्रोबायोटा ट्रांसप्लांट (FMT) भी कहा जाता है, जिसमें एक स्वस्थ व्यक्ति के मल से लिए गए लाभदायक बैक्टीरिया को बीमार व्यक्ति की आंतों में स्थानांतरित किया जाता है।

Advertisment

Fecal Transplant:कैसे किया जाता है मल ट्रांसप्लांट?

इस प्रक्रिया में सबसे पहले एक स्वस्थ डोनर से मल एकत्र किया जाता है। इसके बाद इसे विशेष तरीके से प्रोसेस कर लिक्विड रूप में तैयार किया जाता है। फिर इसे कोलोनोस्कोपी, एनिमा, कैप्सूल या नेजल ट्यूब के जरिए मरीज की आंतों में पहुंचाया जाता है, जिससे गट माइक्रोबायोम का संतुलन पुनः स्थापित हो सके और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद मिले।

Fecal Transplant:किन बीमारियों में फायदेमंद है मल ट्रांसप्लांट?

मल ट्रांसप्लांट कई गंभीर बीमारियों के इलाज में कारगर माना जाता है, जिनमें प्रमुख हैं:

  1. आईबीएस (Irritable Bowel Syndrome): इसमें पेट दर्द, सूजन और पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

  2. अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन डिजीज: ये दोनों बीमारियां आंतों की सूजन से संबंधित हैं और मल ट्रांसप्लांट से इनका इलाज संभव हो सकता है।

  3. ऑटिज्म और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर: कुछ शोधों में पाया गया है कि यह तकनीक ऑटिज्म से जुड़े पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकती है।

  4. मोटापा और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर: आंतों के बैक्टीरिया का संतुलन शरीर के वजन को प्रभावित कर सकता है, जिससे यह तकनीक वजन नियंत्रण में मददगार साबित हो सकती है।
Advertisment

क्या मल ट्रांसप्लांट जीवन बचा सकता है?

अध्ययनों के अनुसार, क्लोस्ट्रीडियम डिफिसाइल संक्रमण (Clostridium Difficile Infection) के मरीजों में इस तकनीक ने 90% से अधिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दिखाए हैं। यह उन मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है, जिन पर एंटीबायोटिक्स असर नहीं कर रही होती हैं।

भविष्य में नई संभावनाएं

हालांकि, अन्य बीमारियों के लिए इस तकनीक पर अभी भी शोध जारी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले समय में मल ट्रांसप्लांट पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारियों के लिए क्रांतिकारी चिकित्सा पद्धति साबित हो सकता है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Advertisment

Cinnamon Water Health Benefits: इस मसाले के पानी को रोज पीना करें शुरू, हेल्थ में देखेंगे हैरान करने वाले फायदे

Cinnamon Water Health Benefits

Cinnamon Water Health Benefits: दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जिसे हम आमतौर पर रसोई में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी का पानी पीना सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Fecal Transplant Irritable Bowl Syndrome Ulcerative colitis and Crohn's disease Autism and Neurological Disorders Obesity and Metabolic Disorder
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें