Advertisment

Noida News: खाना मांगने पर पिता ने बेटे को पीट-पीट कर किया घायल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने खाना मांगने पर अपने 14 वर्षीय बेटे को पीट-पीट कर घायल कर दिया।

author-image
Bansal news
Noida News: खाना मांगने पर पिता ने बेटे को पीट-पीट कर किया घायल, पढ़ें क्या है पूरा मामला

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने खाना मांगने पर अपने 14 वर्षीय बेटे को पीट-पीट कर घायल कर दिया। लड़के को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

एक्सप्रेसवे की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि वाजिदपुर गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी संगीता ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसके 14 वर्षीय बेटे चेतन की पिटाई की तथा धारदार वस्तु से उस पर वार भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से

घायल हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि चेतन को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसका पति दोनों मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जब वह काम पर बाहर

गई थी, तब उसका पति घर पर था। इसी दौरान चेतन ने जब भूख लगने पर अपने पिता से खाना मांगा तो इस बात से आक्रोशित होकर वीरेंद्र ने उसे घर में बंद कर उसकी पिटाई की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Advertisment

 ये भी पढ़ें:

Kangana Ranaut Bua: जल्द ही बुआ बनने वाली है अदाकारा कंगना रनौत, सोशल मीडिया छाई भाभी ऋतु की गोदभराई की तस्वीरें

Ujjain Mahakal: उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की तीसरी सवारी, सीएम शिवराज होंगे शामिल

Hritik Roshan Family: जल्द रोशन परिवार की तीन पीढ़ियों पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, जानिए इस खबर में पूरी बात

Advertisment

Madan Das Devi passed away: RSS नेता मदन दास देवी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Amit Shah: आंध्र प्रदेश में बनेगी भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा, इतने करोड़ का आएगा खर्चा

Noida News Uttar Pradesh Hindi News Noida crime father beat son Noida Court
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें