Advertisment

Jabalpur Blast: जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में तेज धमाका, एक मजदूर की मौत, 6 गंभीर

Jabalpur Blast: जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में तेज धमाका, एक मजदूर की मौत, 6 गंभीर Fast-blast-in-Jabalpur's-steel-factory-one-worker-dead-6-serious

author-image
Bansal News
Jabalpur Blast: जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में तेज धमाका, एक मजदूर की मौत, 6 गंभीर

जबलपुर। प्रदेश के संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर के इंडस्ट्रियल एरिया मनेरी स्थित भूमिजा स्टील प्लांट में गुरुवार देर रात धमाका होने से यहां काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। साथ ही यहां काम करने वाले 6 मजदूर बुरी तरह जख्मी हैं। घायल मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस फैक्ट्री में लोहे का सामान बनाया जाता है। इसके बॉयलर में जिस वक्त काम हो रहा था उसके आसपास रात की पाली के मजदूर भी काम कर रहे थे।

Advertisment

बॉयलर फटने से हुआ हादसा
इसी समय अचानक तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया और गर्म पिघला हुआ लोहा इन मजदूरों पर गिरने लगा। इस लोहे से वहां काम करने वाले 6 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। साथ ही वहां काम कर रहा एक मजदूर इस गर्म लोहे की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अवधेश कुमार लोधी बताया जा रहा है। 23 साल का अभिषेक इस फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।

steel plant blast steel factory one died jabalpur injured CG Breaking News Bhopal breaking news bansalnews Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal mp bansal bhopal news balst in steel plant 6 majdoor ghayal
Advertisment
चैनल से जुड़ें