Advertisment

प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले पर फहराया झंडा, ITO के पास पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले पर फहराया झंडा, ITO के पास ट्रैक्टर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

author-image
News Bansal
प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले पर फहराया झंडा, ITO के पास पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के ट्रैक्टर मार्च ने उग्र रुप ले लिया है। किसानों ने बैरिकेड़ तोड़कर लाल किले पर पहुंच गए और वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों ने खालसा पंथ पर झंडा फहरा दिया है। किसानों का एक जत्था इंडिया गेट की तरफ बढ़ रहा है। दूसरी तरफ ITO के पास ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1353984535084470272

ITO पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया तो किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। झड़प में कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसानों ने ट्रैक्टर दौड़ा दिए, तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिसकर्मी भागकर आस-पास की इमारतों में घुस गए और वहां से किसानों पर आंसू गैस छोड़ी। किसान आईटीओ में बिना अनुमति के बावजूद मध्य दिल्ली में घुस गए। प्रदर्शनकारी किसानों ने हाथ में डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए दिखे। पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

tractor rally on January 26 tractor rally hosting flag on red fort flag hosting delhi police delhi olice #RepublicDay #delhipolicelathbajao
Advertisment
चैनल से जुड़ें