Advertisment

Fake Signature Of Assam CM: मुख्यमंत्री के जाली दस्तखत करने के मामले में तीन गिरफ्तार, पूछताछ जारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के जाली दस्तखत Fake Signature Of Assam CM करने के मामले में मुख्य आरोपी और दो अन्य को गिरफ्तार....

author-image
Bansal News
Datia Unav: दतिया उनाव मामले में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के जाली दस्तखत Fake Signature Of Assam CM करने के मामले में मुख्य आरोपी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

असम पुलिस के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्य आरोपी Fake Signature Of Assam CM इमरान शाह चौधरी को रविवार को नयी दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और दो अन्य आरोपियों-राजीब कलिता तथा दिलीप दास के साथ ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जाएगा।

कलिता को नई दिल्ली से यहां पहुंचने पर लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से Fake Signature Of Assam CM गिरफ्तार किया गया वहीं दास को शहर में ही गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आठ सितंबर को दिसपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराके आरोप लगाया था कि लोहित कंस्ट्रक्शन के नाम आवंटित एक काम के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, जल के मुख्य अभियंता को दिये गये एक नोट में सरमा के फर्जी दस्तखत थे।

मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई और कुछ ही घंटे में गुवाहाटी तथा शिवसागर की पुलिस ने Fake Signature Of Assam CM लोहित कंस्ट्रक्शन से जुड़े चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन चारों ने कथित रूप से जो जानकारी दी उससे चौधरी और अन्य आरोपियों का नाम सामने आया।

Advertisment
Bansal News bansal Assam Guwahati Big plan CM Himanta Biswa Fake sige Fake sign fake signature Fake Signature Of Assam CM Northeast
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें