Advertisment

Breaking News: प्रदेश में खपाए जा रहे नकली नोट! बालाघाट पुलिस ने पकड़े 5 करोड़ के जाली नोट

Breaking News: प्रदेश में खपाए जा रहे नकली नोट! बालाघाट पुलिस ने पकड़े 5 करोड़ के जाली नोट Fake notes being consumed in the state! Balaghat police caught fake notes of 5 crores

author-image
Bansal News
Breaking News: प्रदेश में खपाए जा रहे नकली नोट! बालाघाट पुलिस ने पकड़े 5 करोड़ के जाली नोट

बालाघट। कोरोना की कहर थमते ही आपराधिक मामले सामने आने लगे हैं। एक तरफ साइबर क्राइम की घटनाएं तो हैं ही वहीं अब नकली नोट खपाने वाली गैंग भी प्रदेश में सक्रिय दिखने लगी हैं। हाल ही में प्रदेश के बालाघट जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बालाघाट पुलिस ने 5 करोड़ से ज्यादा नकली नोट पकड़े हैं। साथ ही पुलिस ने 8 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट मिले हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया गिरोह मप्र समेत महाराष्ट्र में भी नकली नोट चला रहा था।

Advertisment

8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आठों आरोपियों के पास से 5 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मप्र के बालाघट और महाराष्ट्र के गोंदिया में नकली नोट चला रहे थे। गिरफ्त में लिए गए 8 आरोपियों में से 6 बालाघट के हैं और 2 गोंदिया के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नक्सलियों के साथ भी कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों के पास से नकली नोटों की गड्डियां मिली हैं। इन नोटों में 10 रुपए से लेकर 2000 तक के नोट शामिल हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi nakali note in balaghat nakali note MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi mp ke balaghat me nakali note MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP fake note crime news of mp balaghat crime news Balaghat 5 corore fake note in balaghat
Advertisment
चैनल से जुड़ें