Advertisment

Breaking News: ग्वालियर पुलिस की गिरफ्त में आया नकली नोट वाला गैंग, बिहार समेत इन राज्यों से जुड़े हैं तार

Breaking News: ग्वालियर पुलिस की गिरफ्त में आया नकली नोट वाला गैंग, बिहार समेत इन राज्यों से जुड़े हैं तार Fake note gang caught by Gwalior Police, wires are related to these states including Bihar

author-image
Bansal News
Breaking News: ग्वालियर पुलिस की गिरफ्त में आया नकली नोट वाला गैंग, बिहार समेत इन राज्यों से जुड़े हैं तार

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना का कहर थमते ही यहां आपराधिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बीते दिनों ग्वालियर पुलिस ने नकली नोट खपा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 4700 रुपए के नकली नोट भी बरामद किए गए थे। अब पुलिस ने इसी गैंग के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अब तक भारी संख्या में नकली नोट मिले हैं। इस गैंग के तार उप्र बिहार समेत अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। बीते दिनों छावनी थाना अंतर्गत बदनापुरा में रहने वाले रोहन नामक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से हजारों के नकली नोट भी मिले थे। पुलिस ने आरोपी को 10 दिनों की रिमांड के लिए रखा था। पूछताछ में पुलिस को तीन अन्य आरोपियों के नाम मिले थे। नाम मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

हालांकि इस गैंग का मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद बताया कि बीते दिनों नकली नोट चलाने वाली इस गैंग का सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की रिमांड ली थी। इस पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य साथियों की जानकारी दी थी। इसके बाद तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 33 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनमें 2000 और 500 के नकली नोट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस गैंग के तार मप्र समेत अन्य राज्यों में भी जुड़े हैं। वहीं इस गैंग का मुख्य सरगना बिहार के सिवान जिले का बताया जा रहा है। हालांकि वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पूछताछ में पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यह गैंग आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के साथ मप्र में सक्रिय थी। इस गैंग के आरोपी इन राज्यों में धड़ल्ले से अपना धंधा चला रहे थे।

आगे भी हो सकते हैं खुलासे...
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लाखों रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। नकली नोट की यह शातिर गैंग मप्र समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में सक्रिय है। पुलिस ने बताया इस गैंग का मुख्य सरगना बिहार के सीवान जिले का बताया जा रहा है। मप्र पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। वहीं पुलिस उप्र के गोरखपुर पुलिस से भी संपर्क कर रही है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच और पुरानी छावनी पुलिस ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अब तक इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से अब तक कुल 2 लाख 33 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हो चुके हैं।

Siwan hindi news gwalior police Gwalior fake notes fake note gwalior Fake Currency gwalior fake currency crime news gwalior Crime in MP Bihar Siwan
Advertisment
चैनल से जुड़ें