Advertisment

Fake Currency: सा‍ड़ियों में छिपाकर ले जा रहा था 3.80 करोड़ के नकली नोट, महासमुंद पुलिस ने पकड़ा

Fake Currency: पिकअप वाहन से सा‍ड़ियों में छिपाकर ले जा रहा था 3.80 करोड़ के नकली नोट, महासमुंद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,

author-image
Bansal news
Fake Currency: सा‍ड़ियों में छिपाकर ले जा रहा था 3.80 करोड़ के नकली नोट, महासमुंद पुलिस ने पकड़ा

   हाइलाइट्स

  • महासमुंद जिला बना तस्‍करी का रास्‍ता
  • अब एक पिकअप वाहन से जब्‍त किए करोड़ों के नकली नोट
  • 500-500 के 760 बंडल के नकली नोट किए जब्‍त
  • पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ, कर सकती है बड़ा खुलासा
Advertisment

महासमुंद। Fake Currency: छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नकली नोटों की बड़ी खेप पुलिस ने जब्‍त की है। पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

इन नकली नोट के साथ एक आरोपी को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नकली नोटों को लेकर सरायपाली के रास्‍ते रायपुर जा रहा था।

आरोपी ये 500-500 के (Fake Currency) नकली नोट साड़ियों में छिपाकर ले जा रहा था। आरोपी को पुलिस ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisment

बता दें कि महासमुंद जिले से पहले भी गांजा तस्‍करी, सोने-चांदी समेत कई अन्‍य अवैध परिवहन के मामले सामने आ चुके हैं।

इस जिले से ओडिशा राज्‍य से सबसे ज्‍यादा तस्‍करी के मामले आए हैं। जिसमें पुलिस ने पूर्व में कई बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार सरायपाली थाना पुलिस और साइबर सेल को जानकारी मिली थी कि एक व्‍यक्ति पिकअप वाहन से (Fake Currency) नकली नोट छिपाकर ले जा रहा है।

Advertisment

यह व्‍यक्ति सरायपाली के रास्‍ते से रायपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और उसे पकड़ने में पुलिस को ज्‍यादा देर नहीं लगी।

सरायपुाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग पॉइंट लगाकर नकली नोट रखे पिकअप वाहन को जब्‍त किया।

बता दें आरोपी सारंगढ़ से सरायपाली के रास्‍ते (Fake Currency)  नकली नोटों को साड़ियों में छिपाकर पिकअप वाहन से रायपुर ले जा रहा था।

Advertisment

पुलिस ने उक्‍त पिकअप वाहन की घेराबंदी कर रास्‍ते में ही पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछत के बाद नकली नोट समेत पिकअप वाहन जब्‍त कर लिया है।

   एक आरोपी को पकड़ा 

महासमुंद की सरायपाली पुलिस और साइबर सेल ने(Fake Currency)  नकली नोट के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं।

इन नकली नोटों के बंडल में 500-500 के नकली नोट हैं। ये बंडल 760 हैं, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबर:

   तस्‍करी का रास्‍ता बना महासमुंद

बताया जा रहा है कि छत्‍तीसगढ़ के सीमावर्ती जिला महासमुंद अब (Fake Currency) तस्‍करी के लिए जाना जाने लगा है। महासमुंद जिले के रास्‍ते से ही तस्‍करी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

बता दें कि ओडिशा से इसी रास्‍ते की सीमा से छत्‍तीसगढ़ में प्रवेश किया जाता है। जहां से गांजे की तस्‍करी समेत अन्‍य अवैध परिवहन भी होते हैं।

बता दें कि महासमुंद जिले में सोने और चांदी के अवैध परिवहन के मामले भी उजागर हो चुके हैं।

संबंधित खबर:

   जांच में जुटी पुलिस

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि (Fake Currency) नकली नोटों की सप्‍लाई के मामले में और आरोपी की संख्‍या बढ़ सकती है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक जल्‍द खुलासा कर सकते हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें