Advertisment

SUCCESS STORY : 50 इंटरव्यू फेल के बाद युवती को मिली 1 करोड़ की नौकरी

SUCCESS STORY : 50 इंटरव्यू फेल के बाद युवती को मिली 1 करोड़ की नौकरी failed in the interview 50 times then google gave a job of 1 crore sampriti yadav google

author-image
Bansal News
SUCCESS STORY : 50 इंटरव्यू फेल के बाद युवती को मिली 1 करोड़ की नौकरी

SUCCESS STORY : एक कहावत है जो आपने भी सुनी होगी। कोशिश करने वालों की हार नहीं होती इंसान चाहे तो क्या से क्या नहीं कर सकता। आप अपने सजोए हुए सपने अपनी मेहनत और लगन से पूरा कर सकते है। ऐसी ही एक महनत और लगन से बिहार की एक युवती ने वो कर दिखाया जो आज एक युवाओं के लिए मिशान बन चुकी है।

Advertisment

हम बात कर रहे है बिहार की रहने वाली संप्रीति यादव की। एक समय था जब संप्रीति यादव ने नौकरी पाने के लिए कई इंटरव्यू दिए। वह करीब 50 इंटरव्यू में फेल हो गई, लेकिन संप्रीति ने हार नहीं मानी और आज उसका परिणाम यह है कि आज उन्हें दुनिया की 4 बड़ी कंपनियों का ऑफर है। बिहार की रहने वाली संप्रीति यादव महज 24 साल की है।

50 इंटरव्यू में हुई थी फेल संप्रीति

संप्रीति यादव ने नौकरी पाने के लिए करीब 50 इंटरव्यू दिए, लेकिन वह उसमे असफल रही। लेकिन उन्होंने अपने जज्बे को कायम रखा। आज संप्रीति यादव के लिए देश की 4 नामी कंपनियों के ऑफर है। वही दुनिया के सबसे बड़ी कंपनी गूगल ने तो संप्रीति को 1.10 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज का ऑफर दिया है। जिसे संप्रीति ने स्वीकार कर लिया है।

9 राउंड में फेस किया इंटरव्यू

संप्रीति यादव 14 फरवरी से गूगल ज्वाइन करने वाली है। संप्रीति ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। संप्रीति बताती है कि गूगल में नौकरी पाना उनके लिए इतना आसान नही था। नौकरी के लिए उन्होंने 9 राउंड फेस किए थे। सभी राउंड में संप्रीति ने कंपनी के सवालों के सही जवाब दिए, इसके बाद ही गूगल ने संप्रीति को 1 करोड़ 10 लाख रूपये का सालाना पैकेज का ऑफर दिया।

Advertisment

माइक्रोसॉफ्ट से भी है ऑफर

संप्रीति यादव को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से भी ऑफर मिला है। संप्रीति का कहना है कि उन्होंने गूगल में नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। जब वह गूगल के हर राउंड में बैंठी तो उन्होंने कंपनी के अधिकारियों के सवालों के जबाव से उनको संतुष्ट किया। संप्रीति कहती हैं कि अगर कुछ बड़ा करना हैं तो सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें। अगर यह आपने तय कर लिया तो आपको कोई नहीं रोक सकता है।

संप्रीती यादव गूगल संप्रीती यादव लाइव बिहार न्यूज़ बिहार समाचार बिहार लाइव न्यूज़ बिहार न्यूज़ लाइव बिहार न्यूज पटना समाचार पटना न्यूज गूगल संप्रीती यादव sampriti yadav google sampreeti yadav resume Sampreeti Yadav patna sampreeti yadav google package sampreeti yadav google sampreeti yadav patna sampreeti yadav Patna Samachar Patna News Latest News Bihar google package of patna girl google package bihar samachar Bihar news
Advertisment
चैनल से जुड़ें