Advertisment

fact : जाने उस राज्य के बारे में जंहा पुरषों से ज्यादा महिला वोटर

fact : जाने उस राज्य के बारे में जंहा पुरषों से ज्यादा महिला वोटर Fact: Know about the state where more women voters than men

author-image
Bansal News
fact : जाने उस राज्य के बारे में जंहा पुरषों से ज्यादा महिला वोटर

आइजोल। नयी मतदाता सूची के अनुसार मिजोरम में पुरुष मतदाताओं की तुलना में 23,492 अधिक महिला मतदाता हैं। शनिवार को प्रकाशित अंतिम सूची के अनुसार राज्य में कुल 8,33,426 मतदाता हैं। इनमें 4,28,459 महिलाएं और 4,04,967 पुरुष हैं। सूची के अनुसार तृतीय लिंग श्रेणी में कोई मतदाता नहीं है। पिछले साल जनवरी में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले नयी मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में 17,288 की वृद्धि हुई।

Advertisment

मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीट

राज्य के 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में सबसे अधिक 2,76,155 मतदाता हैं, इसके बाद लुंगलेई जिले में 97,303 मतदाता हैं। राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित लुंगलेई जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। वर्ष 2019 में अस्तित्व में आए हनहथियाल जिले में सबसे कम 15,730 मतदाता हैं। हनहथियाल में केवल एक विधानसभा क्षेत्र है। पश्चिम मिजोरम के ममित जिले में 709,861 मतदाता हैं, वहीं कोलासिब जिले में 62,610 मतदाता हैं। चम्फाई जिले में 55,357 मतदाता, सेरछिप जिले में 52,952 मतदाता, लवंगतलाई जिले में 87,608 मतदाता हैं। सियाहा में 43,015 मतदाता, सैतुअल में 54,585 मतदाता और ख्वाजावल जिले में 17,250 मतदाता हैं। मिजोरम में 40 विधानसभा क्षेत्र और 1,247 मतदान केंद्र हैं।

10 amazing facts fact women voters than men
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें