Advertisment

Fact check : 50,000 बच्चे संक्रमित, 30 सितंबर तक सभी स्कूल—कॉलेज रहेंगे बंद!

author-image
Preeti Dwivedi
Fact check :  50,000 बच्चे संक्रमित, 30 सितंबर तक सभी स्कूल—कॉलेज रहेंगे बंद!

नई दिल्ली। सोशल ​मीडिया Fact check पर फेक मेसेस फैलाने से कुछ लोग बाज नहीं आते। बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक वैसे ही परेशान हैं और आए दिन वायरल हो रहे मैसेस उनकी परेशानियों को और अधिक बढ़ा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर एक और मैसेस वायरल हो रहा है जिसके अनुसार एक साथ  50,000 बच्चे संक्रमित हुए हैं। कोरोना की तीसरी लहर के कारण स्कूल—कॉलेज को 30 सितंबर बंद करने का निर्णय लिया गया है। परंतु पीआईबी ने इसे सीधे तौर पर फर्जी करार दिया है।

Advertisment

क्या है वायरल मैसेस
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेस Third web के अनुसार "कोरोना की तीसरी लहर के कारण सभी स्कूल व कॉलेज 30 सितंबर तक बंद किए जा रहे हैं।" ​पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की फोटो के साथ वायरल हो रहे इस मैसेज को प्रेस इंर्फोमेशन ब्यूरो ने सीधे तौर पर झूठा करार दिया है। साथ ही इस तरह के मैसेस से सतर्क रहने और इसे न फैलाने की सलाह दी है। पीआईबी का कहना है कि केंद्र सरकार ने इस तरह के कोई भी निर्देश जारी नहीं किए हैं।

पूरी तरह गलत है दावा
कोरोना की तीसरी लहर चलते के स्कूल कॉलेज 30 सितंबर तक बंद किए जा रहे हैं। स्कूल खुलते ही छात्र—शिक्षक कोरोना​ से संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन यह दावा बिल्कुल गलत है। इस मैसेज के तेजी से वायरल होने के बाद केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस मैसेज का फैक्टचेक (@PBIFactCheck) किया है। पीआईबी ने इस मैसेज को फर्जी बताया है। PIB फैक्ट चेक ने इस संबंध में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है। पीआईबी ( PIB Fact Check) ने ट्वीट करते हुए बताया कि यह दावा बिल्कुल फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय लिया गया है। साथ ही PIB ने ट्वीट लोगों से अपील भी की है कि कृपया इस तरह के मैसेज को शेयर न करें।

Advertisment

राज्य सरकारों द्वारा लिया जाता है निर्णय
पीआईबी द्वारा जानकारी दी अनुसार स्कूल—कॉलेज खोले और बंद किए जाने को लेकर विभिन्न् राज्यों की सरकारों द्वारा निर्णय लिया जाता है। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा कोई भी निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ये तो सभी जानते हैं पिछले ​माह 10 वीं और 12वीं के स्कूल खोले गए हैं।

स्‍कूल राजनाथ सिंह पीएम मोदी पीआईबी तीसरी लहर कॉलेज बंद अमित शाह Third web shcool collage pib fact check twitter Fact Check corona "फैक्ट चेक"
Advertisment
चैनल से जुड़ें